Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

12 जून को सभी जिलों में प्रेस वार्ता, मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां होंगी प्रमुख मुद्दा

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    12 जून को सभी जिलों में प्रेस वार्ता, मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां होंगी प्रमुख मुद्दा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में अचीवमेंट एग्जीबिशन का आयोजन किया जाए। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी...

चारधाम मार्गों पर विशेष निगरानी रखें: धामी का निर्देश

उत्तराखंड
चारधाम मार्गों पर विशेष निगरानी रखें: धामी का निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। पुलों, कल्वर्टों एवं ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा सभी नालों एवं जल नि...

संपर्क, सुविधा और विकास का नया उत्तराखंड बना : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
    संपर्क, सुविधा और विकास का नया उत्तराखंड बना : मुख्यमंत्री धामी       देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ने इस रफ्तार पर डबल इंजन लगाने का काम किया है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में चारधाम सड़क परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चारों धामों को ऑल वेदर रोड से जोड़ना है, करीब 12,000 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिस कारण चारधामों सहित पहाड़ के बड़े हिस्से में आवाजाही सुगम हुई है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में एक और सौगात उत्तराखंड को दी है।...

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से ज्यादा नौकरियां

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से ज्यादा नौकरियां   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा यह पल युवाओं की वर्षों...

सोशल मीडिया पर झूठ, भ्रम और एआई जनरेटेड दुष्प्रचार के जरिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि धूमिल करने की साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

आपकी सरकार
सोशल मीडिया पर झूठ, भ्रम और एआई जनरेटेड दुष्प्रचार के जरिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि धूमिल करने की साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा है कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए वन्यजीव हमलों को लेकर और हाल ही में हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को तूल देकर कुछ तथाकथित लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जेनरेटेड अनाप-शनाप पोस्ट डालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर लोगों को भ्रमित की नापाक हरकतें कर रहे हैं। ऐसा घृणित कार्य करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों के विरुद्ध शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी।   श्री महार...

50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

आपकी सरकार
    50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन तथा अन्य विभागों की 6940 करोड़ की कुल 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी है।   मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर प्रत्येक...

केशव नेगी प्रकरण पर सक्रिय हुए धामी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

उत्तराखंड
केशव नेगी प्रकरण पर सक्रिय हुए धामी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्हों...

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का मुख्यमंत्री धामी ने किया आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

Uncategorized
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का मुख्यमंत्री धामी ने किया आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प         जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मोटे अनाजों विशेषकर मांडुआ, झंगोरा, चौलाई एवं अन्य पारंपरिक फसलों के संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा की धरती पर किसानों के बीच आकर उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त होती...

धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका, 

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी जी बारिश चीरकर जनता के बीच पहुंचे, राहुल गांधी धूप में भी अल्मोड़ा /पौड़ी दौरा पूरा न कर सका,   उत्तराखंड की राजनीति में आजकल दो तस्वीरें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं एक तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की थी, जो खराब मौसम और बारिश के बावजूद भीमताल और नैनीताल में जनता तथा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित अल्मोड़ा/पौड़ी दौरा नहीं हो सका और उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। भाजपा इस पूरे घटनाक्रम को नेतृत्व शैली और जनसंपर्क के नजरिए से देख रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी ने कई मौकों पर विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के बीच पहुंचकर अपनी कार्यशैली का परिचय दिया है। भाजपा नेताओं के अनुसार, राज्य में आपदा के समय भी मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे हैं। ...

भीमताल से मुख्यमंत्री धामी का संदेश- प्लास्टिक का उपयोग घटाएं, प्रकृति और पर्यावरण को बचाएं

Uncategorized
भीमताल से मुख्यमंत्री धामी का संदेश- प्लास्टिक का उपयोग घटाएं, प्रकृति और पर्यावरण को बचाएं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भीमताल झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोकपर्व, परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं। यह दिवस प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण की भावना को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना हो...