Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस की करारी हार, फिर भी मुख्यमंत्री धामी की छवि पर हमला, कांग्रेस को हर पच नहीं रही इसलिए कर रहे ये उल्टा काम 

Uncategorized
    पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस की करारी हार, फिर भी मुख्यमंत्री धामी की छवि पर हमला, कांग्रेस को हर पच नहीं रही इसलिए कर रहे ये उल्टा काम         चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कुछ विपक्षी समर्थक और सोशल मीडिया हैंडल इस परिणाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी और राजनीतिक वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पाटी नगर पंचायत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां वर्तमान में कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल की प्रतिष्ठा इस चुनाव परिणाम से प्रभावित हुई है तो वह कांग्रेस है, क्योंकि क्षेत्र उसका प्रतिनिधित्व करता है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस का प्रदर्शन इ...

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

आपकी सरकार
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी सोच के अनुरूप उत्तराखंड सरकार मानव संसाधन विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और युवा सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रारंभिक बाल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अनेक सुधार किए ह...

मथुरावाला में दरबार साहिब की भूमि पर कब्जे का प्रयास नाकाम, संगतों की सक्रियता से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

आपकी सरकार
  मथुरावाला में दरबार साहिब की भूमि पर कब्जे का प्रयास नाकाम, संगतों की सक्रियता से पकड़ा गया मुख्य आरोपी     आरोप हैं कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की संगतों पर भू-माफिया नितिन मनेरिया व अन्य भू-माफियाओं ने पत्थरबाजी की फिर संगतों ने पकड़ा और भू-माफिया नितिन मनेरिया को, पुलिस प्रशासन के हवाले किया। संगतों ने दिया संयम, सूझबूझ व बहादुरी का परिचय, मुख्य भू-माफिया नितिन मनेरिया को पकड़कर शान्तिपूर्वक समझाया कि वह कानून के विरूद्ध जाकर श्री दरबार साहिब की जमीनों पर कब्जा न करे।   आरोप हैं कि श्री दरबार साहिब की मथुरावाला स्थित 5 बीघा भूमि पर भू-माफिया नितिन मनेरिया द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था, श्री दरबार साहिब को न्यायालय से मिला था स्टे, (Stay Order) उसके बावजूद भी नितिन मनेरिया प्लाट काटकर बेच रहा था और न्यायालय की अवज्ञा भी कर रह...

नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प

उत्तराखंड
    नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प     भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके मार्गदर्शन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और कार्यशैली हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं ...

मोदी जी का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized, आपकी सरकार
  मोदी जी का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री धामी     भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्...

देहरादून में अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- नियमों से समझौता नहीं

आपकी सरकार
    देहरादून में अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- नियमों से समझौता नहीं     राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो निर्माणों को सील कर प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे निर्माण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सुनियोजित विकास और सुरक्षित शहर के लक्ष्य को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने साफ कर दिया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित सभी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।   बुधवार को प्राधिकरण ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। जीएमएस रोड स्थित प...

जमरानी बांध से लेकर सौंग और व्यासी परियोजनाओं तक, धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड
जमरानी बांध से लेकर सौंग और व्यासी परियोजनाओं तक, धामी ने गिनाईं उपलब्धियां प्रधानमंत्री जी को पत्र   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, व...

संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

आपकी सरकार
  संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 100 यूनिट रक्त संग्रहित       परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनी श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने गुरु परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को याद किया। देश-विदेश से पहुंची हजारों संगतों ने अपने पूज्य गुरु महाराज को याद करते हुए श्री दरबार साहिब में मत्था टेका तथा उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानिर्वाण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक ...

मुख्यमंत्री धामी का प्रधानमंत्री मोदी को भावनात्मक पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी का प्रधानमंत्री मोदी को भावनात्मक पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक     *प्रधानमंत्री जी को पत्र*   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और ज...

मंत्री गणेश जोशी ने  टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की

आपकी सरकार
मंत्री गणेश जोशी ने  टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के कारण भारत ने विकास, सु...