Friday, May 29News That Matters

Author: admin

धामी सरकार अलर्ट—श्रद्धालुओं के स्वागत को उत्तराखंड तैयार

Uncategorized
    धामी सरकार अलर्ट—श्रद्धालुओं के स्वागत को उत्तराखंड तैयार       चारधाम यात्रा 2026 से पहले धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा से पहले खुद मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़क और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे हैं।   चारधाम यात्रा को लेकर हऱ बार की तरह धामी सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि मुख्यमंत्री धामी 16 अप्रैल को स्वयं रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे न सिर्फ सड़कों की स्थिति का आकलन करेंगे, बल्कि यात्रा मार्ग पर मौजूद जरूरी सुविधाओं—जैसे पेयजल, आवास, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था—का भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। वे...

मुख्यमंत्री धामी ने भावुकता के साथ अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन भूमि और गुरबाणी का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने भावुकता के साथ अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन भूमि और गुरबाणी का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है   बैसाखी के पावन और उत्साहपूर्ण अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सिक्ख समुदाय के एक विशाल एवं गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश मंसेरा तथा विधायक श्री सुरेश गड़िया सहित अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री धामी को पारंपरिक रूप से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा बैसाखी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वात...

धरासू से यमुनोत्री तक 46 KM सड़क तैयार, 30 KM काम 2028 तक पूरा होगा

Uncategorized
  धरासू से यमुनोत्री तक 46 KM सड़क तैयार, 30 KM काम 2028 तक पूरा होगा     केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखण्ड के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में करीब एक लाख 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। श्री गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन रोड़ का भी जून में उद्घाटन होने जा रहा है। इसी तरह 1650 करोड़ के लागत से पौंटा साहिब से देहरादून फोर लेन मार्ग अगले महीने तक शुरु हो जायेगा। 1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फील्ड बाईपास फेज-1 अक्टूबर, 2026 तक पूरा हो जायेगा, जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रेफिक जाम की समस्या हल होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 1100 करोड़ की लागत स...

जनसभा में दिखी मोदी-धामी की शानदार केमिस्ट्री, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना

Uncategorized
  जनसभा में दिखी मोदी-धामी की शानदार केमिस्ट्री, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन बातें मंगलवार को एक बार फिर से दिखाई दीं। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका खास वास्ता है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी बहुत खूबसूरती से लोकल कनेक्ट करते हैं। इसी लिए चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उनके भाषण की शुरूआत में इस बार भी भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान पाय...

मुख्यमंत्री धामी ने 2023 में सभी दलों के समर्थन को बताया ऐतिहासिक, अब अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने पर दिया जोर

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने 2023 में सभी दलों के समर्थन को बताया ऐतिहासिक, अब अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने पर दिया जोर   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 16 अप्रैल से संसद में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र से पहले एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य के सभी सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक सहमति बनाने और संसद में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक विशेष विमर्श हेतु एक विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। यह अवसर हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश की आधी आबादी को निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में अधिक प्रभ...

देहरादून में सीवर और जल निकासी योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की हरी झंडी, 18 करोड़ की मंजूरी

Uncategorized
  देहरादून में सीवर और जल निकासी योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की हरी झंडी, 18 करोड़ की मंजूरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर लाईनों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 118 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसमा क्षेत्र भीमताल में तल्ला रामगढ़ रातीघाट (श्री अरविन्दों सारणी) मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 8 के मध्य विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु 5.29 करोड़ तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत व सल्ट के अन्तर्गत खैरना-रानीखेत रामनगर राज्य मार्ग सं0-14 के मोहान से गनियाद्योली प्रभाग को 1.50 लेन में परिवर्तित कर सुधारीकरण एवं यूटिल...

कार्यक्रम की हर व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, प्रधानमंत्री मोदी संग 12000 करोड़ एक्सप्रेसवे की गूंज

आपकी सरकार
  कार्यक्रम की हर व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, प्रधानमंत्री मोदी संग 12000 करोड़ एक्सप्रेसवे की गूंज       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि रहे और इसके लिए सभी इंतजाम निर्धारित...

धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी

Uncategorized
  धामी के ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन, अजय सिंह की टीम ने वैगनआर में हो रही तस्करी पकड़ी         मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता - उत्तरां...

देहरादून विवाद: मंच से अभद्रता भारी पड़ी—मासूम शर्मा पर केस, जनता से दो बार माफी

Uncategorized
  देहरादून विवाद: मंच से अभद्रता भारी पड़ी—मासूम शर्मा पर केस, जनता से दो बार माफी       देहरादून से बड़ी खबर: डीएवी पीजी कॉलेज कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीएवी (पीजी) कॉलेज, करनपुर परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी पीजी कॉलेज) द्वारा 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे वह...

दिल्ली से देहरादून की दूरी नहीं, अब दिल भी होंगे करीब

Uncategorized
  दिल्ली से देहरादून की दूरी नहीं, अब दिल भी होंगे करीब   देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 27 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 17वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगव...