Monday, November 2News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवा...
किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर

किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर

Uncategorized
किसानों-पशुपालकों के हितों को मजबूती और युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञा...
राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शोध एवं अध्ययन के निष्कर्षों का उपयोग राज्य की नीतियों और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित केस स्टडी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद स्तर पर अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता व...
धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति

धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान और रोजगार, अब तक 29 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है सरकारी सेवा में नियुक्ति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को गांव की मिट्टी से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्...
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Uncategorized
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी ...
सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला

सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला

Uncategorized
सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय डेरी में चाय पीकर कारोबारियों का बढ़ाया हौसला ‘लोकल फॉर वोकल’ को केवल अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम मानने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में अपनी सादगी और सहजता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री धामी मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे और वहां चाय की चुस्की लेकर स्थानीय कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह सहज भाव से देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।   मिलन डेरी में चाय का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके कारोबार तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्...
युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे मुख्यमंत्री धामी, बनबसा में ‘युवा संवाद’ के जरिए सीधे युवाओं से किया संवाद

युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे मुख्यमंत्री धामी, बनबसा में ‘युवा संवाद’ के जरिए सीधे युवाओं से किया संवाद

आपकी सरकार
युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे मुख्यमंत्री धामी, बनबसा में ‘युवा संवाद’ के जरिए सीधे युवाओं से किया संवाद   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओ से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित "युवा संवाद" कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान छात्रा मिलन कलखुड़िया द्वारा मुख्यमंत्री के जीवन सफर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने अपनी संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, युवावस्था और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि कोई भी व्...
मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी, प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर (शहर) में सीवरेज योजना (जोन-1) के अंतर्गत वर्तमान 7.0 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य हेतु ₹ 42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के राजस्व कार्यालयों यथा राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय एवं जिला कार्यालयों आदि में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों हेतु ₹ 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री ने जनपद चमोल...
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुर...
भविष्य के इंजीनियर तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, IIT दिल्ली बनेगा नया ज्ञान साझेदार

भविष्य के इंजीनियर तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, IIT दिल्ली बनेगा नया ज्ञान साझेदार

Uncategorized, उत्तराखंड
भविष्य के इंजीनियर तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, IIT दिल्ली बनेगा नया ज्ञान साझेदार     देहरादून।     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने देश के नंबर 1 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू कर शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर 1 संस्थान के साथ यह साझेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आईआईटी दिल्ली के साथ हुआ यह एमओयू विशेष रूप से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक अनुसंधान और नए दौर की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और एक्स...