Tuesday, June 23News That Matters

Tag: #Uttarakhandnews

मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानन्द गिरि के जीवन को तप और त्याग का उदाहरण बताया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानन्द गिरि के जीवन को तप और त्याग का उदाहरण बताया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्या साध्वी ऋतम्भरा ज...

जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा

उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा देहरादून 09 अप्रैल,2026 (सू.वि), माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पीएम के सम्मान में हजारों की संख्या में आमजन ...

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती: तहसीलदार को एक घंटे में पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की सख्ती: तहसीलदार को एक घंटे में पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश   देहरादून 06 अप्रैल, 2026 (सू.वि.) गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 17 जून 2025 को आयोजित पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 11 लंबित मामलों एवं 51 नवीन शिकायतों पर विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 51 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 05 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।   आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स...

DM का सख्त वार—अदालत में बदतमीजी का अंत” बार-बार हंगामा, आरोपबाजी और अनुशासनहीनता पर वकील के खिलाफ ऐतिहासिक एक्शन

Uncategorized
DM का सख्त वार—अदालत में बदतमीजी का अंत” बार-बार हंगामा, आरोपबाजी और अनुशासनहीनता पर वकील के खिलाफ ऐतिहासिक एक्शन       जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय की अवमानना, न्यायालय की गरिमा को अवनमित करने व अदालती कार्यवाही दौरान न्यायालय के विरूद्ध अभद्र आचरण व आधारहीन आरोप लगाने पर पूर्व में रासूका 1980 अन्तर्गत निरूद्ध 3 माह कारागार में रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचन्द्र शर्मा के वकालती लाईसेंस रद्द करने की नेशनल एवं स्टेटबार कांउसिल को संस्तुति   हाल ही में निदेशक शिक्षा संग खून खराबा व हुड़दंग मचाने वाले विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' के सगे भाई हैं वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन पर संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमा गतिमान है   Professional Misconduct से आरोपित कर जिला न्यायालय देहरादून ने अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के विरुद्ध अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत कड़ी अनुशासना...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NH-134 और NH-09 पर बड़े कार्यों को मंजूरी, धामी बोले—राज्य की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, गडकरी का अहम योगदान

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NH-134 और NH-09 पर बड़े कार्यों को मंजूरी, धामी बोले—राज्य की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, गडकरी का अहम योगदान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।               मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के...

धामी ने गढ़वाली और कुमाऊँनी पुस्तकों का किया विमोचन

उत्तराखंड
धामी ने गढ़वाली और कुमाऊँनी पुस्तकों का किया विमोचन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जाएगा। उन्होंने व...

धामी का बड़ा संदेश – “विकास भी, विरासत भी” के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड
धामी का बड़ा संदेश – “विकास भी, विरासत भी” के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए ...

धामी सरकार का निर्णायक वार—गरीबों के हक में सेंध लगाने वाला अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड
धामी सरकार का निर्णायक वार—गरीबों के हक में सेंध लगाने वाला अधिकारी गिरफ्तार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     इस घटना को केवल एक कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में रिश्वत की मांग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय भी है। &nb...

ITBP ने अब तक 14.77 करोड़ के स्थानीय उत्पाद खरीदे, आगे और बढ़ेगा दायरा

Uncategorized
ITBP ने अब तक 14.77 करोड़ के स्थानीय उत्पाद खरीदे, आगे और बढ़ेगा दायरा       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखंड औद्यानिक परिषद और आईटीबीपी के मध्य हुए इस समझौता ज्ञापन (MoU) को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ...

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बीच बड़ा फैसला—बार और रेस्टोरेंट समय का सख्ती से पालन, अवैध बार, होम स्टे की निगरानी और किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बीच बड़ा फैसला—बार और रेस्टोरेंट समय का सख्ती से पालन, अवैध बार, होम स्टे की निगरानी और किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह उप, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, जनपद-देहरादून और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक ना.पु अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की ...