मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल महाकुंभ से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल महाकुंभ से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन समारोह आज देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल मलखंब एवं योग की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ आज उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच बन चुका है। न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों बच्चों एव...




