मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध करते हुए 850 करोड़ की सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना और 800 करोड़ की जलापूर्ति व्यवस्था परियोजना को मंजूरी देने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील एवं भारी वर्षा वाले प्रदेश में ...