कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत
मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जो...









