Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया,उत्तराखंड में दिसंबर में होना है अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1546 करोड़ है। राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुये उन्होंने सम्पूर्ण लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाए ...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की इस दौरान दोनों के मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित किया।...

मोदी धामी की सरकार कर रही है नए उत्तराखंड का निर्माण, पहाड़ से मैदान तक आज हर किसी के चेहरे पर मुस्कान , जानिए क्या कुछ रहा खास धामी सरकार के दोनों कार्यकाल के पूरे हुए 2 साल..

आपकी सरकार, उत्तराखंड, उत्तराखंड, देहरादून
मोदी धामी की सरकार कर रही है नए उत्तराखंड का निर्माण, पहाड़ से मैदान तक आज हर किसी के चेहरे पर मुस्कान , जानिए क्या कुछ रहा खास धामी सरकार के दोनों कार्यकाल के पूरे हुए 2 साल..     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 24 महीने बेमिसाल रहे हैं.. और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने और धामी सरकार ने अपने इन महत्वपूर्ण 24 कामों से अलग पहचान बनाई है 1- धामी सरकार पर्यटन के साथ संस्कृति का संरक्षण कर रहे हैं, केदारखंड के साथ-साथ मानसखंड कॉरिडोर के तहत कुमांऊ क्षेत्र के मंदिरों का भी विकास कार्य जारी है 2- ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये होम स्टे योजना पर पूरा फोकस करते हुए धामी सरकार ने होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रहे हैं, मुख्यमंत्री स्वयं जिलों के भ्रमण के दौरान होम स्टे में रात्रिविश्राम कर रहे हैं। धामी सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के होम स्टे को पर्यटकों की पहली पसंद बन...

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। राज्य सरकार एनआरटीओ को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने को तत्पर है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा। साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। राज्य सरकार एनआरटीओ को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने को तत्पर है।   केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्र...

महाराज की उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी से जनपद के तीन विकासखण्डों में सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी की मांग

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज की उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी से जनपद के तीन विकासखण्डों में सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी की मांग जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव पर भी योगी ने जताई सहमति हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर संयुक्त निरिक्षण के पश्चात टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर आदि क्षेत्रों में सिंचाई हेतु 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने...

डॉक्टर्स डे पर, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य मूत्राशय और मल मार्ग स्थायी स्टोमा वाले रोगियों को पूर्ण देखभाल और समर्थन प्रदान करना है।

उत्तराखंड, देहरादून
डॉक्टर्स डे पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उत्तराखंड के पहले स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का शुभारंभ देहरादून। डॉक्टर्स डे पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने उत्तराखंड का पहला स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक शुरू किया   डॉक्टर्स डे पर, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य मूत्राशय और मल मार्ग स्थायी स्टोमा वाले रोगियों को पूर्ण देखभाल और समर्थन प्रदान करना है। अस्पताल के अध्यक्ष श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने अपनी खुशी व्यक्त की और रोगियों के कल्याण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को मजबूत किया। क्लिनिक का उद्घाटन एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्रमुख प्रो. आर के वर्मा और मुख्य चिकित्सा प्रबंधक प्रो. प्रेरक मित्तल द्वारा किया गया। डॉ. अजीत तिवारी ने स्टोमा क्लिनिक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ...

जो समाज ll भाषा और बोलियों का सम्मान नहीं करता वह अपनी प्रतिष्ठा खो देता है-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने प्रदान किया साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान राज्य सरकार भाषा संस्थान की स्वायत्तता को बरकरार रखते हुए इसके विकास के लिए करेगी हर सम्भव कार्य-मुख्यमंत्री जो समाज ll भाषा और बोलियों का सम्मान नहीं करता वह अपनी प्रतिष्ठा खो देता है-मुख्यमंत्री हिन्दी हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान है उत्तराखण्ड शैक्षिक व सांस्कृतिक रूप से प्रबुद्ध लोगों की भूमि: मुख्यमंत्री समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये गठित समिति द्वारा डेढ़ साल में 02 लाख से भी ज्यादा लोगों के लिये सुझाव और विचार समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही उसे देवभूमि में किया जायेगा लागू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित साहित्य गौरव सम्मान समारोह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है   राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं : मुख्यमंत्री धामी     गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए रा...

फोटो गैलरी अवलोकन के दौरान महर्षि महेश योगी और उनसे जुड़े प्रसंगों को जानने को उत्सुक दिखे विदेशी मेहमान

उत्तराखंड, देहरादून
G20 डेलिगेट्स ने लिया योगा और मेडिटेशन का नैसर्गिक अनुभव चौरासी कुटिया महेश योगी साधना केंद्र में आध्यात्मिकता में लीन हुए विदेशी मेहमान G20 डेलिगेट्स ने देखा प्राकृतिक शैली में निर्मित चौरासी कुटिया, ये रही आकर्षण का मुख्य केंद्र फोटो गैलरी अवलोकन के दौरान महर्षि महेश योगी और उनसे जुड़े प्रसंगों को जानने को उत्सुक दिखे विदेशी मेहमान G20 डेलिगेट्स ने विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड बीटल्स का भी आनंद लिया नरेंद्र नगर में आयोजित जी_ 20 के इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में सम्मिलित होने आए विदेशी डेलिगेट्स ने बैठक के अंतिम दिन बुधवार को ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी साधना केंद्र चौरासी कुटिया में पहुंचकर योगा, मेडिटेशन और आध्यात्मिकता का नैसर्गिक अनुभव लिया गया। विदेशी मेहमानों द्वारा इस दौरान प्राकृतिक शैली में निर्मित कुटिया, मेडिटेशन केव, फोटो गैलरी, महर्षि योगी से सं...