श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम...









