Monday, November 2News That Matters

Uncategorized

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर

Uncategorized
हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प, धामी सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए खोले नए अवसर     उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रयास तेज हुए हैं। धामी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हुई है। वहीं, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी जल्द 100 MBBS सीटों की अनुमति मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई के अवसर और बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है, ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिल सके और स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े। सरकार का जोर मेडिकल एजुकेशन के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ...
मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट बैठक से पहले मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा सेवा, सुशासन, संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने सदैव राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखते हुए देशहित और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरत...

धामी कैबिनेट का निर्णय : संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी

Uncategorized
धामी कैबिनेट का निर्णय : संस्कृति विभाग में वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी           *कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय* दिनांक 12 अक्टूबर, 2026   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।   *1. उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार (विवरण अलग से प्रेषित)*   उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा र...
अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत के संकल्प को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री धामी 

अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत के संकल्प को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत के संकल्प को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, पटेलनगर, देहरादून में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ के अशोक सिंघल जी पर प्रकशित विशेषांक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने की प्रेरणादायी मिसाल है। इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं, जिनके विचार और कार्य उनके जीवनकाल के बाद भी समाज को दिशा देते रहते हैं। अशोक सि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।   मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देने का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़ना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देने का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़ना

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देने का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़ना     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में सदियों से कन्याओं को शक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता रहा है। उन्होंने कह...
देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बनी उत्तराखंड SDRF, ISO प्रमाणन से स्थापित किया नया मानक

देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बनी उत्तराखंड SDRF, ISO प्रमाणन से स्थापित किया नया मानक

Uncategorized
देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बनी उत्तराखंड SDRF, ISO प्रमाणन से स्थापित किया नया मानक       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के अनुसार, यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली उत्तराखंड SDRF देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बन गई है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आपदा प्रबंधन में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली और संस्थागत दक्षता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सक्षम, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। भौगोलिक परि...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग, शुरुआती निदान और आधुनिक उपचार की दी जानकारी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग, शुरुआती निदान और आधुनिक उपचार की दी जानकारी

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग, शुरुआती निदान और आधुनिक उपचार की दी जानकारी     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। समय रहते इसकी पहचान और उचित उपचार से मरीज के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। स्तन में गांठ को न ं नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय पर जांच से सही इलाज की शुरूआत की जा सकती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्क्रीनिंग, आधुनिक जांच तकनीकों, निदान और उपचार के विभिन्न विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही, समाज में स्तन कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और महिलाओं को नियमित स्व...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागर...
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के जनहित के मुद्दे संसद में उठाने की जताई उम्मीद   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा...