Tuesday, June 23News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने विभागों को मुख्यमंत्री घोषणाओं की सभी परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने विभागों को मुख्यमंत्री घोषणाओं की सभी परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए     मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश* मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन पर त्वरित अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रता से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस योजना अथवा परियोजना को किसी कारणवश पूर्ण करना संभव नहीं है और जिसका विल...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया आमंत्रित व्याख्यान

आपकी सरकार, उत्तराखंड
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया आमंत्रित व्याख्यान श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑ...

दरबार साहिब में संग़तों पर बरसी गुरु कृपा, श्री महाराज जी ने प्रदान किया आशीर्वाद

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  दरबार साहिब में संग़तों पर बरसी गुरु कृपा, श्री महाराज जी ने प्रदान किया आशीर्वाद   पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जा...

श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने रोबोटिक प्रयोगशाला की शुरुआत पर चिकित्सकों व टीम को दी बधाई

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने रोबोटिक प्रयोगशाला की शुरुआत पर चिकित्सकों व टीम को दी बधाई     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) के जैव रसायन विभाग ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शुभारंभ कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर स्थित केन्द्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में किया गया। इस अवसर पर ‘‘सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ’’ विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा सीएमई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं टीम को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है

Uncategorized, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रायपुर ब्लॉक के सरोना स्थित राइका भगद्वारीखाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” तथा “प्रशासन चला गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कृषि विभाग के लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं चेक वितरित किए गए। वहीं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान कुल 41 शिकायतें दर्...

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है की कुंभ मेले का भव्य दिव्य और सफल आयोजन हो। मुख्यमंत्री ने सचिव, पीडब्ल्यूडी को अगले 24 घंटे के अंदर क...

सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि हमारा विजन, हमारी संस्कृति को नई पहचान दिलाना है।

उत्तराखंड
सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि हमारा विजन, हमारी संस्कृति को नई पहचान दिलाना है। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” का शुभारंभ गुरुवार को भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी द्वारा किया गया। *वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ* महोत्सव का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य रखा गया है। *शोभा यात्रा/ कलश यात्रा...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां

आपकी सरकार, उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस ...

सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की

उत्तराखंड
सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की     चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के संबंध में आज प्रेस क्लब, देहरादून में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती गीता धामी द्वारा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य, तिथियाँ एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवगत कराया गया कि परेड ग्राउन्ड, देहरादून में 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच और सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने साहस, परिश्रम, संकल्प और प्रतिभा से समाज, गांव और प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों को ...

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव मदरसा बोर्ड हटाकर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू

उत्तराखंड
  शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव मदरसा बोर्ड हटाकर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू   उत्तराखंड सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। अल्पसंख्यक मंत्रालय के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से किए जाने की बात कही थी। डॉ पराग ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उक्त बोर्ड में प्रोफेसर विद्वान को मनोनीत किया गया है जोकि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम निर्धारित करेगी।इसमें सभी अल्पसंख...