Monday, October 12News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया खटीमा, 14 जून, 2026(सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। ...

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उत्तराखंड
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण रुद्रप्रयाग, 12 जून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विशे...

लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत से कांग्रेस को झटका, धामी समर्थक नारायण लाल की शानदार जीत

उत्तराखंड
लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत से कांग्रेस को झटका, धामी समर्थक नारायण लाल की शानदार जीत     *लोहाघाट।* नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा। जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद" के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पाटी नगर पंचायत की जनत...

नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प

उत्तराखंड
    नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प     भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके मार्गदर्शन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और कार्यशैली हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं ...

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की हर 10 दिन में समीक्षा करेंगे डीएम आशीष चौहान

उत्तराखंड
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की हर 10 दिन में समीक्षा करेंगे डीएम आशीष चौहान देहरादून 04 जून, 2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक मामलों का प्रभावी समाधान किया जाए।   जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर टास्क ऑफिसर नामित कर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्...

मुख्यमंत्री धामी ने कृष्णा वट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कृष्णा वट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके। इस विशेष उद्यान के निर्मा...

जनरल खण्डूड़ी की कार्यशैली, धामी का नेतृत्व; उत्तराखंड में दिख रहा सुशासन का नया दौर

उत्तराखंड
जनरल खण्डूड़ी की कार्यशैली, धामी का नेतृत्व; उत्तराखंड में दिख रहा सुशासन का नया दौर     मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस भाव से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया, उससे यह स्पष्ट होता है कि खण्डूड़ी की कार्यशैली और उनके आदर्श आज भी उत्तराखंड की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस प्रकार मेजर जनरल खण्डूड़ी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और कठोर निर्णयों के लिए पहचान बनाई थी, उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्यहित में साहसिक फैसले लेने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। खण्डूड़ी ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता के विरुद्ध जिस दृढ़ता का परिचय दिया था, उसी परंपरा को धामी सरकार आगे बढ़ाती दिखाई दे रही है। म...

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट       जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।   इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल : नितिन नवीन

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल : नितिन नवीन     मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास तथा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को केवल मतदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण भागीदा...

शिक्षा के साथ रोजगार सृजन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन

उत्तराखंड
शिक्षा के साथ रोजगार सृजन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभा...