Thursday, October 16News That Matters

आपकी सरकार

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा टॉपरों के लिए शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा, दिया जाएगा 25-25 हजार का पुरस्कार

आपकी सरकार, ऊधम सिंह नगर, खेल
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रुद्रपुर में राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए छात्रों के लिए यह घोषणा की। विस्तार रुद्रपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। हर नगर निगम क्षेत्र में पीएम श्री योजना के तहत दो खेल मैदान बनाए जाएंगे और सभी विद्यालयों में खेल का सामान दिया जाएगा। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 400 इंटर कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्य...

भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि उत्तराखण्ड को जारी की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में यह राशि जारी की है। 

आपकी सरकार, खास खबर
भारत सरकार से पीएमजीएसवाई में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि जारी ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में जारी की राशि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि उत्तराखण्ड को जारी की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में यह राशि जारी की है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री. गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व हो रहे है। ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवम्बर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर किया था अनुरोध

आपकी सरकार, देश
उङान 5 0  के टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं अगले साल 31 जनवरी से शुरू होगी   सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवम्बर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर किया था अनुरोध केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उङान 5.0 के टेंडर में चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को निर्देशित कर दिया गया है।  फ्लाई बिग द्वारा 31 जनवरी 2023 से...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि – महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून

आपकी सरकार, खास खबर
उत्तराखण्ड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि - महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून - प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी।...