Friday, May 29News That Matters

आपकी सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन ...

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें व प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त

आपकी सरकार
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें व प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में कुल 130 से अधिक शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनपद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जन दर्शन में उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित किया जाए, ताकि जनमानस का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। जन दर्शन कार्यक्रम में सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिल संतोष ने अपनी पीड़ा व्यक्त कर...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण, शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण, शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में जनसेवा को प्रभावी, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर ठोस प्रगति दर्ज की जा रही है। कार्यक्रम की 12 जनवरी 2026 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों के माध्यम से 2,36,478 नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17,605 शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किय...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पार्क में कार्यरत सभी कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पार्क में कार्यरत सभी कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए     मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का उद्देश्य सिटी फॉरेस्ट पार्क को आम नागरिकों, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना रहा। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सिटी फॉरेस्ट पार्क न...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोजगार परिदृश्य तेजी से बदल रहा है

Uncategorized, आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोजगार परिदृश्य तेजी से बदल रहा है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल दल सुनरपुर रैक्वाल, नैनीताल को द्वितीय एवं युवक मंगल दल चौड़ीराय चम्पावत को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता क...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह पंजीकरण कराने वालों की प्रतिदिन की औसत संख्या में 24 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का संकल्प लिया था और सत्ता में आने के बाद उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया। सभी औपचारिकताओं और ...

मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी गोवा आधारित कंपनी नारियल एवं अन्य वनस्पति तेलों के उत्पादन में अग्रणी है

आपकी सरकार
  मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी गोवा आधारित कंपनी नारियल एवं अन्य वनस्पति तेलों के उत्पादन में अग्रणी है     प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश म...

लोकतंत्र की हत्या: कांग्रेस ने विरोध को इंसानियत के खिलाफ शोर में बदल दिया

आपकी सरकार
  लोकतंत्र की हत्या: कांग्रेस ने विरोध को इंसानियत के खिलाफ शोर में बदल दिया   लोकतंत्र हमें बोलने का अधिकार देता है। विरोध करने का साहस देता है। सवाल उठाने की ताक़त देता है। लेकिन लोकतंत्र हमें किसी इंसान की संवेदनाओं को कुचलने का अधिकार नहीं देता। जब किसी जीवित व्यक्ति—चाहे वह प्रदेश का मुख्यमंत्री हो या एक साधारण नागरिक—को प्रतीकात्मक रूप से “मरा हुआ” घोषित किया जाता है, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरती हैं, ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी ‘शवयात्रा’ निकाली जाती है, तो यह केवल राजनीतिक असहमति नहीं रह जाती। यह एक गहरी मानवीय क्रूरता बन जाती है। दुर्भाग्य से, यह तरीका कुछ राजनीतिक दलों की आदत बन चुका है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस और उसकी कुछ शाखाएँ ऐसी घिनौनी राजनीति कर रही हैं—व्यक्तियों के खिलाफ अपमान, प्रतीकात्मक मौत का तमाशा और निजी जीवन पर हमला। यह केवल राजनीतिक अस...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नशामुक्त देवभूमि की दिशा में कदम, देहरादून पुलिस ने लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थ किए बरामद

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नशामुक्त देवभूमि की दिशा में कदम, देहरादून पुलिस ने लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थ किए बरामद   मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *"ड्रग्स फ्री देवभूमि"* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 04 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है। *1- थाना नेहरू कॉलोनी* नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा दिनांक 09-01-2026 को चैकिंग के दौरान नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में EWS नियर योग पार्क से 01 नशा तस्कर राशिद खान पुत्र मो० शमशाद को 13.40 ग्राम अवैध स...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन की गई है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन की गई है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई - आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे...