Friday, November 6News That Matters

Author: admin

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का साफ संदेश– नियम तोड़े तो होगी सीलिंग व ध्वस्तीकरण, अभियान रहेगा जारी

Uncategorized
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का साफ संदेश– नियम तोड़े तो होगी सीलिंग व ध्वस्तीकरण, अभियान रहेगा जारी       मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम में सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुश्री विदिता कुमारी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई...

डीएम सविन बंसल ने कहा कि महिलाओं और विधवाओं के उत्पीड़न पर कोई समझौता नहीं, दोबारा गलती पर होगी कड़ी कार्रवाई

आपकी सरकार
  डीएम सविन बंसल ने कहा कि महिलाओं और विधवाओं के उत्पीड़न पर कोई समझौता नहीं, दोबारा गलती पर होगी कड़ी कार्रवाई   बेटों द्वारा प्रताड़ित विधवा ने जिन बेटों को जन्म दिया, वही मां जब अपने बेटों के हाथों पिटने लगे और हर रात जान का डर सताने लगे तब जिला प्रशासन उसके लिए ढाल बनकर खड़ा हुआ। बंजारावाला क्षेत्र की एक लाचार विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से गुहार लगाई कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटतें है, पैसे मांगते है और जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की बातों ने उस मां के दर्द की पुष्टि की। प्रशासन ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तो बेटों को पहली बार अपनी मॉ के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का एहसास हुआ। न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी ...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान’ उत्तराखंड में सुशासन और त्वरित जनसेवा का मजबूत आधार बना

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान’ उत्तराखंड में सुशासन और त्वरित जनसेवा का मजबूत आधार बना   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसेवा का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी 13 जनपदों में लगातार जनसेवा शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आज 19 जनवरी 2026 तक प्रदेशभर में कुल 395 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 3 लाख 22 हजार 585 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 32 हजार 746 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 हजार 173 मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका है। य...

मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई       प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना ...

मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया       रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भावात्मक अभिव्यक्ति है।

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भावात्मक अभिव्यक्ति है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'ध्वज वंदन समारोह' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का साक्षात भावात्मक अभिव्यक्ति है। माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह ज्योति है, जिसने असंख्य जीवनों को सही दिशा और नई दृष्टि दी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार को किसी एक संगठन की सीमाओं में नह...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण फोरम” संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। “उत्तराखंड : संभावनाओं का नया द्वार” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। संवाद के दौरान उन्होंने न केवल सरकार की नीतियों और निर्णयों की पृष्ठभूमि स्पष्ट की, बल्कि राज्य के भविष्य को लेकर सरकार की स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का प्रत्येक निर्णय राज्य के दीर्घकालिक हित, सामाजिक संतुलन, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास की गति को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया...

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में 16 जनवरी को वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस मनाया गया।

Uncategorized
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में 16 जनवरी को वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस मनाया गया। देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूनतम चीर-फाड़ वाली, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो दर्द, जोखिम और रिकवरी समय को कम करके रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। श्री गुरु राम राय...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दिशा में पर्यटन विभाग को एक समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि राज्य के शेफ समुदाय को एक अंब्रेला प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सके और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल सकें

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दिशा में पर्यटन विभाग को एक समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि राज्य के शेफ समुदाय को एक अंब्रेला प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सके और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल सकें         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान और इससे जुड़े रोजगार व पर्यटन अवसरों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ध...

स्टार्टअप फ्रेंडली नीतियों से धामी सरकार ने उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय पहचान दिलाई

Uncategorized
  स्टार्टअप फ्रेंडली नीतियों से धामी सरकार ने उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय पहचान दिलाई       भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा...