Friday, November 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक योजना का स्पष्ट आउटपुट और आउटकम निर्धारित करना होगा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक योजना का स्पष्ट आउटपुट और आउटकम निर्धारित करना होगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध दिशा निर्धारित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का सं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्पों के जरिए शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्पों के जरिए शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता के द्वार तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप आयोजित कैम्प राज्य में सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। आज प्रदेशभर में कुल 17 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 9,674 नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। इन कैम्पों के माध्यम से आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखीं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ प्राप्त किया। अब तक की अवधावधि में राज्य में कुल 445 कैम्पों का सफल आय...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जियो के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी उपलब्धि

आपकी सरकार
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जियो के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी उपलब्धि     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् जियो के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां एक साथ 100 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल हुई, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किए गए हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल करते हुए पहले स्कूली शिक्षा और फिर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एआई इनेबल्ड बनाने की मुहिम शुरू की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का यह उद्देश्य है कि...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा

आपकी सरकार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा   मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणों को सील करने के साथ-साथ जहां आवश्यक हुआ, वहां ध्वस्तीकर...

घटनाएं अलग-अलग, मकसद एक—धामी सरकार की छवि धूमिल करना

Uncategorized
  घटनाएं अलग-अलग, मकसद एक—धामी सरकार की छवि धूमिल करना         रुद्रपुर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनके बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। बेटे की इस हरकत पर उन्होंने दुख जताते हुए सभी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और सहयोग के लिए सीएम धामी का आभार जताया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले का षड्यंत खुद रचा था। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा खुद पर हमले कराने की साजिश का हुआ पर्दाफाश अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावर भी दबोचे गए और मास्टरमाइंड सौरभ बेहड़ के साथी इंदर नारंग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। जांच में सामने आया कि हमले की पूरी साजिश सौरभ बेहड़ और इंदर नारंग द्वारा रच...

सरकारी ज़मीन का नोटिस और सत्ता का संग्राम”

आपकी सरकार
  “सरकारी ज़मीन का नोटिस और सत्ता का संग्राम”     अरविन्द पाण्डेय भाजपा के वही विधायक हैं जिन्हें स्थानीय प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में टाइम बाउण्ड नोटिस जारी हुआ है। नोटिस मिलने से पहले और उसके बाद भी पाण्डेय स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ही सरकार पर हमलावर रहे हैं। मौजूदा समय में उनका फोकस समूची सरकारी मशीनरी को कथिततौर पर ‘ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट बांटने पर है। हालांकि, उनके तंजभरे बयानों को अपनी ही सरकार के साथ सीधे टकराव के रूप में देखा जाता रहा है। त्रिवेन्द्र सरकार में शिक्षा समेत तमाम महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे अरविन्द पाण्डेय को धामी सरकार के मंत्रिमण्डल में जगह नहीं मिल पाई। मंत्री न बन पाने की कसक लगातार उनके मन में है और तभी से वह अपनी ही पार्टी की सरकार से नाराज रहने लगे। उनकी यह नाखुशी अक्सर उनके बहके-...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान बना जनता तक शासन की सीधी पहुँच का मजबूत माध्यम

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान बना जनता तक शासन की सीधी पहुँच का मजबूत माध्यम       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आम जनता तक शासन की सीधी पहुँच का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज 21 जनवरी 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 427 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 3 लाख 44 हजार 85 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की है। यह आंकड़े राज्य सरकार की जन-केंद्रित कार्यशैली और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। इन कैम्पों के माध्यम से प्रदेशभर से कुल 35,079 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23,844 शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्र...

बालिका निकेतन में 21 बालिकाओं और शिशु सदन में 23 बच्चों की देखभाल की समुचित व्यवस्था, डीएम सविन बंसल की निगरानी में

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  बालिका निकेतन में 21 बालिकाओं और शिशु सदन में 23 बच्चों की देखभाल की समुचित व्यवस्था, डीएम सविन बंसल की निगरानी में   देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन बाहर से भले ही एक साधारण परिसर प्रतीत होता हो, लेकिन इसके भीतर कदम रखते ही यह एहसास गहराने लगता है कि यह स्थान केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि टूटे विश्वासों को संजोने, बिखरी ज़िंदगियों को सहारा देने और नई शुरुआत का साहस जगाने की एक जीवंत कोशिश है। यहाँ हर चेहरा एक कहानी कहता है-किसी की आँखों में छूटा हुआ बचपन है, किसी की खामोशी में पीड़ा की टीस, तो किसी की मुस्कान में नए जीवन की उम्मीद। यह वह सुरक्षित आश्रय है, जहाँ परित्यक्त और बेसहारा महिलाओं तथा अनाथ बच्चों को सिर्फ छत नहीं मिलती, बल्कि अपनापन, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का हक़ मिलता है। नारी न...

यूसीसी के तहत विवाह, तलाक, वसीयत और लिव-इन पंजीकरण में एक साल में कोई निजता उल्लंघन नहीं : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  यूसीसी के तहत विवाह, तलाक, वसीयत और लिव-इन पंजीकरण में एक साल में कोई निजता उल्लंघन नहीं : मुख्यमंत्री धामी     उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत बीते एक साल में विभिन्न सेवाओं के लिए कुल पांच लाख से अधिक आवेदन हुए हैं, लेकिन एक भी मामले में निजता उल्लंघन की शिकायत नहीं आई है। इस तरह उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, नागरिकों की निजी जानकारियां सुरक्षित रखने के अपने संकल्प पर शत प्रतिशत खरा उतरी है। यही नहीं ऑनलाइन आवेदन में पूरी प्रक्रिया फेसलेस होने से भी किसी की भी पहचान सार्वजनिक होने का खतरा नहीं है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, लगभग शत प्रतिशत आवेदन यूसीसी पोर्टल के जरिए हो रहे हैं। इसमें आवेदक घर बैठे ही किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकता है। इस तरह उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय या अधिकारी के सामने उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही ...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना उत्तराखंड में सुशासन और त्वरित समाधान का प्रभावी मॉडल

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना उत्तराखंड में सुशासन और त्वरित समाधान का प्रभावी मॉडल       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, त्वरित सेवा-प्रदान और जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मॉडल बनकर सामने आया है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन को वास्तव में जन-केन्द्रित बना रहा है। आज 20 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। केवल आज के दिन 13 नए शिविरों का आयोजन कर सरकार ने अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। इन शिविरों में अब तक 3,30,461 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है, जिनमें आज 7,87...