मंत्री गणेश जोशी ने राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक के संबंध में बैठक की
मंत्री गणेश जोशी ने राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक के संबंध में बैठक की
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक के संबंध में बैठक की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत वर्षों से निवास कर रहे ग्रामीणों को आबादी भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र ही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने, आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन करने तथा पात्र लोगों को मालिकाना हक दिलाने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया ...
