Monday, October 12News That Matters

Author: admin

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम

Uncategorized
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन : डीएम       देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन म...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद

आपकी सरकार
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया   कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। 'कॉलेज के टशनबाज' ने छात्र-छात्राओं को अपनी...
उत्तरकाशी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए सीएम धामी ने दी ₹4.56 लाख की मंजूरी, 3 माह तक मिलेगा किराया

उत्तरकाशी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए सीएम धामी ने दी ₹4.56 लाख की मंजूरी, 3 माह तक मिलेगा किराया

आपकी सरकार
उत्तरकाशी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए सीएम धामी ने दी ₹4.56 लाख की मंजूरी, 3 माह तक मिलेगा किराया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अन...
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी

Uncategorized
  डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर दायित्व निभाएं अधिकारी-कर्मचारी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन के ...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गड़ूल सूर्यधार में बड़ी कार्रवाई, करीब 150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति किए गए अनाधिकृत विकास कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग **150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन** के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-व...
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया विकास का मंत्र, सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया विकास का मंत्र, सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा

आपकी सरकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया विकास का मंत्र, सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति के ...
धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट

धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट

Uncategorized
धामी सरकार में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की सौगात, एमडीडीए ने छात्रावास में लगाया 10 केवीए सोलर प्लांट       किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशील पहल को धरातल पर उतारना शुरू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास को अब आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप दिया जा रहा है। इस काम में मसूरी-देहराद...
नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार

नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार

Uncategorized
नितिन नबीन ने धामी सरकार के कामों को सराहा, बोले—2027 में फिर भाजपा की सरकार       उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही।   यही उत्तराखंड ...
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई

ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई

Uncategorized
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, एजेंटों से लेकर वित्तीय संस्थाओं तक होगी कड़ी कार्रवाई जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित फर्जीवाड़े की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत एनबीएफसी (NBFCs) एवं एचएफसी (HFCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी एवं फर्जीवाड़े की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस की मजबूरी एवं आर्थिक आवश्यकताओं का लाभ उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने, अनावश्यक दस्तावेज तैयार करने अथवा एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन जनपद में ऋण फर्जीवाड़े से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिन...
नेत्रदान के पुनीत अभियान को नई दिशा दे रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दिवंगत दाताओं के परिजनों को किया सम्मानित

नेत्रदान के पुनीत अभियान को नई दिशा दे रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दिवंगत दाताओं के परिजनों को किया सम्मानित

आपकी सरकार
नेत्रदान के पुनीत अभियान को नई दिशा दे रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दिवंगत दाताओं के परिजनों को किया सम्मानित   देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक, देहरादून द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं एवं उनके परिवारों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना रहा। बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उन नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर नेत्र बैं...