Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

रोगी कल्याण समिति का होगा गठनः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
रोगी कल्याण समिति का होगा गठनः डॉ0 धन सिंह रावत सीएमओ को दिये टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात होगी आईईसी टीम देहरादून, 06 जुलाई, 2022 सूबे में गरीब एवं असहाय मरीजों के उपचार हेतु शीघ्र ही रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा। समितियां ब्लॉक एवं जिला स्तर के चिकित्सालयों में गठित की जायेंगी, जो यहां आने वाले गरीब मरीजों का उपचार रोगी कल्याण कोष से करने की संस्तुति करेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर टेलीमेडिसिन सेवाओं को विस्तारित किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार एवं प्रसार व जनजागरूकता के लिये शीघ्र ही जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आईईसी टीम गठित की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें गरीब एवं असहाय मरीज...

औली बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जाएंगे विकास कार्य : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Uncategorized
औली बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जाएंगे विकास कार्य : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औली के मास्टर प्लान पर एक  बैठक की। उनके अनुसार औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन गंतव्य बनेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि औली में स्कीइंग विलेज विकसित किया जाएगा। यही नहीं यहां पर वर्ष भर एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित विभिन्न प्रकार  की गतिविधियां आयोजित  की जाएंगी। सर्दियों में जहां यहां पर स्कीइंग का आयोजन किया जाएगा वहीं वर्ष के दूसरे हिस्से में ट्रैकिंग,  हाईकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलो के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए भी ट्रेनिंग स्लोप का निर्माण करवाया जाएगा। और सभी आयु वर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मास्टर प्ला...

हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के अंर्तगत विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Uncategorized
हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के अंर्तगत विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक , कही अफसरों की लापरवाही पर बरसे तो निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा लेट लतीफी के बाद धामी का उनको आखरी अल्टीमेटम कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री द्वारा दैवीय आपदा, निर्माणदायी संस्था, कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मण्डलीय अधिकारियों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र पर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे योजनाओं का अधिकतम लाभ ससमय आम जनमानस को मिल सके।  • पेयजल निगम, पिथौरागढ़ से सक्षम अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित न होने पर सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए म...

उत्तराखण्ड को टी.बी. मुक्त बनाने की मुहिम में मील का पत्थर साबित होगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का डी.आर.टी.बी.

Uncategorized
उत्तराखण्ड को टी.बी. मुक्त बनाने की मुहिम में मील का पत्थर साबित होगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का डी.आर.टी.बी. सेंटर - स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किया डी.आर.टी.बी सेंटर का उद्घाटन   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: डी.आर.टी.बी. सेंटर में बिगड़ी टीबी के मरीजों को एक छत के नीचे मिलेगा क्वालिटी केयर निःशुल्क टी.बी उपचार देहरादून। उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छाती एवम् श्वास रोग विभाग द्वारा स्थापित डी.आऱ.टी.बी. सेंटर का उद्घाटन किया। केन्द्र सरकार के सेंटर टी.बी. डिविजन के मानकों के अनुपालन में ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस सेंटर (डी.आर.टी.बी. सेंटर ) की स्थापना की गई है। केन्द्र सरकार ने देश में क्षय रोग (टी.बी.) को वर्ष 2025 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, वहीं उ...

चमोली : सीमान्त गांव जुम्मा में पानी का संकट ग्रामीणों की खेती बाड़ी अब पानी के संकट में ग्रामीणों ने खुद बनाई कुल

Uncategorized
चमोली : सीमान्त गांव जुम्मा में पानी का संकट ग्रामीणों की खेती बाड़ी अब पानी के संकट में ग्रामीणों ने खुद बनाई कुल सीमान्त घाटी जुम्मा गांव मे वर्ष 2021 मैं जिला योजना के अनुसार ग्रामीणों के खेतों में सिचाई नहर निर्माण कार्य का काम होना था। परन्तु यह कार्य नही हो पाया है जिससे ग्रामीण नाराज है सिचाई विभाग् द्वारा बिजली के खम्बो का सिचाई नहर में इस्तेमाल किया गया पर पूरा बजट का कोई आता पता नही जुम्मा गांव के निवासी शीतकाल में कालेश्वर नामक स्थान पर रहते है जिस से उन्हें पता नही की यह कार्य उनके सीतकाल में किया गया जिस से सिचाई विभाग अपनी मन मानी के कारण ग्रामीणों के खेतों तक पानी पहुचाने में नाकाम रही है ग्रामीणो का कहना है कि विभाग् हर कार्य पारदर्शिता में करे। अब ग्रामीण खुद सिचाई कुल निर्माण मिटटी कटाव कर बना रहे है नीती माणा समिति चमोली अध्यक्ष मनोज रावत का कहना है कि सिचा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद के खुरपिया तहसील में सरकार द्वारा 1002 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद के खुरपिया तहसील में सरकार द्वारा 1002 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से आयोजित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑॅफनेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बेरी एवं विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमस...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साल 2025 के रजत जयंती वर्ष को हम सब महाअभियान के तहत मनाएंगे। यह वर्ष उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साल 2025 के रजत जयंती वर्ष को हम सब महाअभियान के तहत मनाएंगे। यह वर्ष उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत को नई पहचान मिली है देश में कोविड टीकाकरण महाअभियान, आयुष्मान योजन...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में श्रीमती आराधना जौहरी ने मुलाकात की। आराधना जौहरी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और उन्होने उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश के अलावा केन्द्र में अपनी सेंवाएं दी हैं।

Uncategorized
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में श्रीमती आराधना जौहरी ने मुलाकात की। आराधना जौहरी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और उन्होने उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश के अलावा केन्द्र में अपनी सेंवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक "BEYOND THE MISTY VEIL: Temple Tales of Uttarakhand" भेंट की। इस पुस्तक में उनके द्वारा उत्तराखण्ड के अद्वितीय मंदिरों एवं उनके इतिहास के बारे में लिखा गया है। राज्यपाल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि के मंदिरों के बारे में इतने विस्तार से लिखने और उनकी जानकारी लोेगों तक पंहुचाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होने कहा कि पुस्तक में उत्तराखण्ड के लगभग प्रत्येक मदिंर की विस्तृत जानकारी दी गयी है इसे प्रत्येेक उत्तराखडी को पढाना चाहिए। इससे हमें अपने आत्म मूल्य के साथ-साथ उत्तराखण्ड की धरोहर, इतिहास और स...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Uncategorized
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी जिला खेल अधिकारी को दिए स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश   *मुनिकीरेती( टिहरी)*: आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। खेल मंत्री रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया। मंत्री ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम...

सामूहिक होगी सांम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई- करन माहरा

Uncategorized
सामूहिक होगी सांम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई- करन माहरा बृहस्पतवार दिनांक 7 जुलाई 2022 को प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वाहन एवं अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सर्वदलीय समिति के समन्वयक सूर्यकांत धस्माना नें किया। बैठक के दौरान प्रदेष के महत्वपूर्ण एवं जनसरोकारों से जुड़े हुए मुद्दों पर गहन चिंतन मंथन हुआ। सभी नें प्रदेष के वर्तमान परिदृष्य पर चिंता जाहिर की। सभी उपस्थित जनों का मत था की एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर सभी दलों को अग्रसर होना होगा। प्रदेष के बिगड़ते हुऐ सौहार्द एवं कम्यूनल पोलोराईजेषन को लेकर भी चिंता व्यक्त की गयी। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक के दौराने सर्वदलीय समिति का गठन किया गया जिसका सर्वसम्मति से उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को बतौर अध...