Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

उत्तराखण्ड 2025 में खेलों में भी बनेगा आदर्श राज्य- मुख्यमंत्री* *आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व 2 विचार मंथन कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगो ने रखे अपने विचार।*

Uncategorized
*उत्तराखण्ड 2025 में खेलों में भी बनेगा आदर्श राज्य- मुख्यमंत्री* *आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व 2 विचार मंथन कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगो ने रखे अपने विचार।* *खिलाड़ियो एवं खेल से जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।* *प्रदेश में खेलो के विकास के लिये खिलाड़ियों के सुझावों पर दिया जायेगा ध्यान- मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार भी सुने तथा उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमार प्रयास है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट की रूप रेखा तैयार करने में जन सुझावों के साथ बोधिसत्...

अधिकारियों को बोले मुख्यमंत्री धामी जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो

Uncategorized
अधिकारियों को बोले मुख्यमंत्री धामी जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय तक मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े।...

अपने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल :फिजूल खर्ची पर लगाम लगाने के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम…

Uncategorized
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल फिजूल खर्ची पर लगाम लगाने के लिए उठाया  कदम* सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा उठाया कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले ऐसे सरकारी कार्यक्रमों को जिन्हें होटल या अन्य निजी स्थानों पर किया जाता है अब वे सभी कार्यक्रम / आयोजन ( जगह के अनुसार ) जो संभव हो सकते है उन्हें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय (मुख्यसेवक सदन) में आयोजित किया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। साथ ही सभी जिलों मे भी इस निर्देश का  पालन किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले से जहा फिजूल खर्ची पर लगाम लगेगी , वही आने जाने के समय की बचत के साथ ही जनता को भी वीआईपी मुवेन्ट के समय जाम के अतिक्रमण से राहत मिलेगी...

जुलाई शायंकाल तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2593372 ( पच्चीस लाख तिरानब्बे हजार तीन सौ बहत्तर )

Uncategorized
8 जुलाई शायंकाल तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2593372 ( पच्चीस लाख तिरानब्बे हजार तीन सौ बहत्तर ) उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 8 जुलाई शाम तक 939491 • आज शाम 4 बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 2128 ( शिरोबगड़ में अवरूद्ध हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुल गया है । वाहन वैकल्पिक सड़क मार्ग श्रीनगर (गढ़वाल)से खेड़ा खाल तथा खांकरा से छांतीखाल होते हुए रूद्रप्रयाग पहुंच सकते है। कतिपय स्थानों लामबगड़, पागलनाला में आंशिक भूस्खलन)   2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 8 जुलाई शायं तक 869158 (हेलीकॉप्टर से 83310 तीर्थयात्री भी शामिल) • श्रद्धालु जिन्होने आज दर्शन किये -1837 ( केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू ) 3-श्री गंगोत्री ...

खाद्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं पर नाराज हुईं खाद्य मंत्री रेखा आर्या,बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को लगाई जमकर फटकार

Uncategorized
खाद्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं पर नाराज हुईं खाद्य मंत्री रेखा आर्या,बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को लगाई जमकर फटकार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या खाद्य विभाग द्वारा आयोजित लाभार्थियों को सुविधाजनक राशनकार्ड वितरण कार्यक्रम में हुईं बतौर मुख्य अतिथि शामिल *खाद्य मंत्री ने किया लाभार्थियों को नवीन सुविधाजनक(पी.वी.सी.)कार्ड का वितरण* *मंत्री रेखा आर्य ने लाभार्थियों को किया उज्ज्वला योजनांतर्गत निःशुल्क गैस का वितरण* *उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है स्वच्छ ईंधन,बेहतर जीवन-रेखा आर्या* *नई टिहरी*: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या नई टिहरी दौरे पर रहीं। जहां खाद्य विभाग द्वारा नवीन सुविधाजनक (पी.वी.सी.)राशनकार्ड के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर खा...

मा0 उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीशों की देखरेख में गठित अलग-अलग समितियों से कराई जाय जांचः- प्रदेश कांग्रेस

Uncategorized
गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वयं उनके द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सहकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग में विभागीय मंत्री धनसिंह रावत के प्राश्रय में हुए तमाम घोटालों को उद्धृत करते हुए इन घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में न्याय सभी के लिए बराबर होना चाहिए सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन में यह आवश्यक है कि लगाये गये आरोपों पर दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाया जाना चाहिए तथा शिकायत की तटस्थ भाव से जांच एवं तद्नुसार कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे कि समाज का लोकतांत्रिक राजनीति मूल्यों एवं राजनीतिज्ञों पर विश्वास बना रहे। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के सदस्य द्वारा लगाये गये अनियमितता के आरोपों सहित सभी आरोपों की हो उच्च स्तरीय जांच मा0 उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीशों ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ महंत रविन्द्र पूरी, परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व साधु संत मौजूद रहे।...

मुख्यमंत्री ने किया मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारम्भ

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से बनाए जा रहे ड्रोन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोटर ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है जब देश की सबसे बड़ी और प्रदेश की पहली आधुनिक ड्रोन तकनीक फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आदिकाल से ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में आगे रहा है, वेद पुराणों में भी पुष्पक विमान जैसे आधुनिक विमानों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व म...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सी.सी.आर हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सी.सी.आर हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। सकुशल कांवड़ मेला सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मेले से संबधित अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी निरन्तर समन्वय बनाकर रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि 14 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक होने वाले कांवड़ मेले में स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में 04 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने सभी शिवभक्तों से अपील की कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कांवड यात्रा पर आने वाले शिवभक्त एक-एक पौधा लगाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा के ...

उत्तराखंड में नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, नौ लोगो की मौत

Uncategorized
उत्तराखंड में नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, नौ लोगो की मौत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के पटियाला निवासी पर्यटकों की कार रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार में सवार दस पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है। एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ...