Friday, November 6News That Matters

Author: admin

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे मशहूर निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने शेयर किया है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्की और कटरीना अक्सर ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, अब विक्की कौशल का पत्नी कटरीना के लिए किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कटरीना विक्की के डांस को देखकर ब्लश करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, विक्की और कटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न तो विक्की ने पोस्ट किया है और न ही कटरीना ने, इसे मशहूर निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने नए साल के मौके पर साझा किया है। वीडियो में मिनी ने अपने 2022 के यादगार लम्हों को शामिल किया है, जिसमें विक्की और...
ओडिशा: क्योंझर में बंद घर से महिला डॉक्टर का शव बरामद, 21 दिसंबर को साथी के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

ओडिशा: क्योंझर में बंद घर से महिला डॉक्टर का शव बरामद, 21 दिसंबर को साथी के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

देश/दुनिया
जोडा पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोडा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बिरंची प्रसाद देहिरू ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुभाश्री की असामयिक मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है। ओडिशा के क्योंझर जिले में 25 वर्षीय एक महिला डॉक्टर का शव उसके घर से बरामद हुआ है। इसके बाद से ही उसकी मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस ने सुभाश्री कार का शव उसके घर का दरवाजा तोड़कर बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, महिला ने बीती रात नए साल की पार्टी मनाई थी। महिला ने अपने साथियों के साथ पार्टी में डांस भी किया था। मामला पेंचीदा इसलिए भी है, क्योंकि शादी के वादे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक पुरुष सहकर्मी (जो एक डॉक्टर भी है) के खिलाफ जोडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बमुश्किल 10 दिन बाद महिला मृत पाई गई। इस मामले की शिकायत 21 दिसंबर को दर...
Russia Ukraine War: रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए, रूस ने यूक्रेन पर लगाए गंभीर आरोप

Russia Ukraine War: रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए, रूस ने यूक्रेन पर लगाए गंभीर आरोप

देश/दुनिया
रूस के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की ओर से किए गए रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस ने यह दावा किया है। रूस का कहना है कि उसके नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में हुए यूक्रेन के रॉकेट हमले में उसके 63 सैनिक मारे गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने सोमवार को दावा किया कि बेरीस्लाव शहर के बाजार में रूसी गोलाबारी के कारण पांच लोग घायल हो गए। खेरसान के गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविच ने कहा कि पांच घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।...
Suriya 42: ‘सूर्या 42’ ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके फिल्म के हिंदी राइट्स

Suriya 42: ‘सूर्या 42’ ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके फिल्म के हिंदी राइट्स

मनोरंजन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह डील 100 करोड़ रुपये में हुई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यह किसी फिल्म के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है। सूर्यम, सिरूथाई, वीरम, वेदालम और विश्वासम जैसी कुछ फिल्में बनाने के बाद, सिवा पहली बार तमिल सुपरस्टार सूर्या के काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा सितंबर में हुई थी। यह फिल्म थ्रीडी में बन रही है जिसे 10 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। फिलहाल इस फिल्म को 'सूर्या 42' कहा जा रहा है। सूर्या के साथ इस पैन इंडिया  फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित होगी, जिसमें जमकर एक्शन दिखाया जाएगा। इस बीच खबर है कि पेन स्टूडियोज के मालिक जयंतीलाल गडा ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स खरीद लिए हैं। 100 करोड़ में हुई डील मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह डील 100 करोड़ रुपये में हुई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यह किसी फि...
Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

उत्तराखंड, राज्य
सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर दो बाइक सवारों को सोमवार की देर शाम मस्ती करना भारी पड़ गया। मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हाथी ने बाइक सवारों को दौड़ा दिया। जिस पर युवक अपनी बाइकें छोड़कर भाग खड़े हुए। हाथी ने दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। कोटद्वार के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सोमवार देर शाम चार युवक दो बाइकों से पुलिंडा रोड पर करीब दो किमी अंदर तक चले गए थे। इस दौरान हाथी ने बाइक सवारों का पीछा किया। जिस पर बाइक सवार युवक बाइकों को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। दो युवकों को जंगल से वनकर्मियों ने निकाला सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर हाथ...
उत्तराखंड बॉर्डर पर डॉक्टरों को इस बात की चिंता। चीन में फैला कोरोना नया वैरिएंट बीएफ.7 नेपाल से पहुंचेगा भारत?

उत्तराखंड बॉर्डर पर डॉक्टरों को इस बात की चिंता। चीन में फैला कोरोना नया वैरिएंट बीएफ.7 नेपाल से पहुंचेगा भारत?

Uncategorized, उत्तराखंड, ताज़ा खबर, राज्य
चीन में कहर बरपाने वाला कोरोना का नया वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकता है। ये खतरा नेपाल में प्रचंड सरकार बनते ही चीन ने नेपाल के लिए दरवाजे खोलने से पैदा हुआ है। चीन में जबरदस्त कहर बरपाने वाला कोरोना का नया वैरिएंट बीएफ.7 (BF.7) नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकता है। ये खतरा नेपाल में प्रचंड सरकार बनते ही चीन ने नेपाल के लिए दरवाजे खोलने से पैदा हुआ है। रोजाना चीनी नागरिक कई ट्रक सामग्री लेकर नेपाल पहुंच रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि नेपाल से उत्तराखंड की पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के रास्ते रोजाना भारत में प्रवेश करने वाले हजारों नेपाली नागरिक कोरोना जांच तक नहीं हो रही है। उत्तराखंड शासन की ओर से विदेेशों से आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद इसके अब तक पिथौरागढ़ जिले की अंतररा...
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है।

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है।

उत्तराखंड, कुमाऊं, गढ़वाल, ताज़ा खबर, राज्य
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से दायित्व वाले रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में स्थापित विभिन्न आयोग, परिषद, समितियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों से उनके अधीन संचालित संस्थाओं में दायित्व वाले रिक्त पद, वर्तमात में तैनात महानुभावों के नाम और कार्यकाल का विवरण मांगा है। यह कसरत भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी देने के क्रम में मानी जा रही है।  भाजपा प्रदेश संगठन भी दायित्वों के लिए पात्र नेताओं की सूची तैयार कर रहा है। जिसे जल्द ही सरकार को सौंप दिया जाएगा। संयुक्त सचिव-सीएम संजय टोलिया की ओर से हाल में ही सभी विभागों को पत्र जारी कर महानुभावों के बाबत जानकारी मांगी गई है। इसमें रिक्त ...
बर्खास्त कार्मिकों ने गले में फांसी का फंदा बांधकर अनोखे अंदाज में लगाई न्याय की गुहार कल करेंगे उपवास, 4 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

बर्खास्त कार्मिकों ने गले में फांसी का फंदा बांधकर अनोखे अंदाज में लगाई न्याय की गुहार कल करेंगे उपवास, 4 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

उत्तराखंड, देहरादून
बर्खास्त कार्मिकों ने गले में फांसी का फंदा बांधकर अनोखे अंदाज में लगाई न्याय की गुहार कल करेंगे उपवास, 4 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी देहरादून 1 जनवरी नववर्ष पर जहा आज पूरी दुनिया खुशियां व उल्लास मना रही है वहीं उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कार्मिक सड़कों पर उतर कर आत्महत्या करने पर मजबूर हैं| बर्खास्त कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने के 14वें दिन अनोखे अंदाज में गले में सांकेतिक फांसी का फंदा बांधते हुए सरकार एवं विधानसभा अध्यक्ष को न्याय न मिलने की स्थिति में कोई भी कदम उठाने की चेतावनी दी| विधानसभा के बाहर बर्खास्त कर्मचारियों का लगातार 14 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना नववर्ष के पहले दिन भी जारी रहा| कर्मचारियों ने जहां नववर्ष की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी वहीं गले में फांसी का फंदा बांधकर न्याय की अनोखी गुहार लगाई| बर्खास्त कार्मिकों द्वारा बताया गया कि कल सोमवा...
मुख्यमंत्री  धामी  ने   उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर 13 जिलों में 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए..

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर 13 जिलों में 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए..

आपकी सरकार, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का संकल्प लिया है ये कार्यक्रम उसी संकल्प का एक हिस्सा है। वर्तमान में उत्तराखंड में करीब 1790 हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर कार्य कर रहे हैं और अब राज्य को 604 नए CHO मिल गये हैं: मुख्यमंत्री धामी Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in Uttarakhand Health Employment Generation Program at Chief Minister's residence, Dehradun on Friday. On the occasion, the Chief Minister presented appointment letters to the Community Health Officers (CHOs) appointed in various districts of Uttarakhand. Appointment letters were given to 604 new Community Health Officers in 13 districts on the occasion मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कि...
चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत…    विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश…

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत… विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश…

आपकी सरकार, खास खबर
चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत... विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश... कोरोना वैक्सीनेशन को केन्द्र सरकार से मांगी तीन लाख प्रिकॉशन डोज.. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वर्चुअल बैठक में सूबे की तैयारियों का दिया ब्योरा... देहरादून, 23 दिसम्बर 2022   अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना महामारी की दस्तक को देखते हुये राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी है तथा दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुये राज्य में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे द...