Friday, November 6News That Matters

Author: admin

सतपाल महाराज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी देहरादून/दिल्ली।    के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अभी हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ है।...
तुर्किए में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सीरिया तक कांपी धरती; 100 से ज्यादा की मौत, कई इमारतों को नुकसान

तुर्किए में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सीरिया तक कांपी धरती; 100 से ज्यादा की मौत, कई इमारतों को नुकसान

देश/दुनिया
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। तुर्किए और पड़ोसी देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। इसका असर सीरिया तक देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। तुर्किए में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सीरिया में जान गंवाने वालों को आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है। 16 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। सनलिउर्फा मेयर ने फिलहाल 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। यूएस जियो...
रोज डे पर गुलाब की तरह खिलेगा चेहरा, डेट पर जाने से पहले करें कुछ ऐसा

रोज डे पर गुलाब की तरह खिलेगा चेहरा, डेट पर जाने से पहले करें कुछ ऐसा

लाइफ स्टाइल
Rose Day 2023 : वैलेंटाइन वीक आते ही हर कोई इसकी तैयारी करने में जुट जाता है। लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कोई मूवी डेट पर जाता है तो कोई डिनर डेट प्लान करता है। हर कोई डेट पर अपने पार्टनर के सामने अच्छा दिखना चाहता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि हमें पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताएंगे जिनको अपनाकर आप भी अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकेंगी। दरअसल, वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे होता है। अगर आप भी चाहती हैं कि अगर इस दिन आपका चेहरा गुलाब की तरह ही दमकता रहे, पर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप भी कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका चेहरा गुलाब की तरह रोज डे पर ग्लो करेगा। चेहरे पर लगाएं दूध बाहर आने-जाने के कारण हम सभी की स्किन...
सिद्धार्थ जो फिल्मों से कमाते हैं, उससे ज्यादा टीवीसी से कमाती हैं कियारा, इतने करोड़ की मालकिन

सिद्धार्थ जो फिल्मों से कमाते हैं, उससे ज्यादा टीवीसी से कमाती हैं कियारा, इतने करोड़ की मालकिन

मनोरंजन
तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजस्थान में जैसलमेर के सूरतगढ़ पैलेस में हो रही शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे जैसलमेर पहुंच चुके हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आएं, यहीं से इनके बीच प्रेम परवान चढा और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कियारा आडवाणी का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है जिसमें सबसे पहला नाम मोहित मारवाह का था। कियारा आडवाणी ने साल 2014 में हिंदी सिनेमा में फिल्म 'फगली' के जरिए कदम रखा, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के एक्टर मोहित मारवाह से उनका नाम जुड़ा। जानकारी के मुताबिक  दोनों  ने एक दूसरे को करीब दो साल डेट किया, उसके बाद  दोनों के बीच मतभेद हो गया और अलग हो...
दूषित पानी छोड़ने की शिकायत पर तहसीलदार ने किया नहर का निरीक्षण

दूषित पानी छोड़ने की शिकायत पर तहसीलदार ने किया नहर का निरीक्षण

उत्तराखंड, राज्य
काशीपुर। सिंचाई नहर में फैक्टरी का दूषित पानी छोड़ने और पानी से फ सलें बर्बाद होने की शिकायत पर तहसीलदार ने रविवार को नहर का मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने पीसीबी को दूषित पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। ग्राम पैगा निवासी लखवीर सिंह उर्फ लखविंदर सिंह ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पैगा उत्तरी में उनका पैगा फ ार्म है। वर्तमान में लगभग आठ एकड़ खेत में गेहूं की फ सल बोई हुई है। बताया कि फ ार्म के पूरब दिशा में सिंचाई विभाग की नहर है। आरोप है कि महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी अपने यहां का रसायन युक्त पानी इस नहर में रात के समय छोड़ती है। प्रतिदिन नहर का पानी ओवरफ्लो होकर उसके खेत में घुस जाता है और फ ार्म में लगी लगभग आठ एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई है। बताया कि बीती चार फ रवरी को सिंचाई विभाग में शिकायत करने पर एक पर्यवेक्षक मौके ...
देहरादून में सबसे पहले की गई थी चीनी एप पर स्ट्राइक, चौंकाने वाले हैं ठगी के हुए ये खुलासे

देहरादून में सबसे पहले की गई थी चीनी एप पर स्ट्राइक, चौंकाने वाले हैं ठगी के हुए ये खुलासे

उत्तराखंड
उत्तराखंड एसटीएफ ने मोबाइल एप के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को लखीमपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इसके जरिए 57 करोड़ के लेन-देन होना सामने आया था। उत्तराखंड के भी 247 लोगों को शिकार बनाया गया था। रविवार को केंद्र सरकार ने लंबी जांच के बाद 232 चीनी एप्स को बंद कर दिया। लोगों को कर्ज और सट्टेबाजी में फंसाने वाले 232 चीनी एप को केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई का सीधा कनेक्शन देहरादून से जुड़ा है। दो साल पूर्व देहरादून में ही इन चीनी एप के जरिये ठगी के धंधे का खुलासा हुआ था। पता चला था कि देशभर के कई लोगों से 300 करोड़ की ठगी की गई थी। इसके बाद चीनी जालसाजों के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जांच में यह सामने आया था कि ठगी करने वाले इस तरह के 15 मोबाइल एप संचालित करते हैं। उत्तराखंड के भी 247 लोगों को तब शिकार बनाया गया था। रवि...

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग

उत्तराखंड, देहरादून
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण देहरादून/नई दिल्ली,     कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार हो नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा एव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान डॉ0 रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में स्थाई कुलसचिव नियुक्त करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के फेज-2 के निर्माण कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत करने तथा एनआईटी में भी स्थाई कुलसचिव तैनाता करने की मांग की। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा ए...

गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया खुलासा आपसी विवाद बना हत्या की वजह

उत्तराखंड, देहरादून
गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया खुलासा आपसी विवाद बना हत्या की वजह कनखल राजा गार्डन स्थित आरोपी के निजी आवास में हुई थी वारदात हत्याकांड में शामिल तीनों अभियुक्त दबोचे, हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड बरामद   एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने एवं और अन्य मित्र को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल उ0प्र0 के मेरठ निवासी तीनों बदमाशों को अस्लाह के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। अमरदीप के भाई की पत्नी श्रीमती शैफाली वैश की तहरीर पर थाना कनखल में अभियुक्त राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक समस्त निवासीगण निकट ओलिव...

शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश

उत्तराखंड, देहरादून
शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षितों में भारी आक्रोश वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग को पुनः शुरू करवाने के लिए आज बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शिक्षा निदेशालय में आहूत की गई जिसमे निर्णय लिया गया कि 08 फरबरी को महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षामंत्री से काउंसलिंग शुरू करवाने के वार्ता करेगा यदि शिक्षामंत्री काउंसलिंग शुरू करवाने के लिए ठोस कार्यवाही नही करते है तो बीएड तथा दो वर्षीय डी.एल.एड अभ्यर्थी 09 फरबरी से उग्र आंदोलन करेंगे । महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा की राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक के हजारों पद रिक्त है जिनको भरने के लिए विभाग द्वारा 2018 से 2021 के मध्य 3000 से अधिक पदों पर तीन विज्ञप्तियां जारी की गई थी मगर तीनो...

भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून
भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाकर मुख्यमंत्री धामी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में हुए "न्यूज़ एरिना इंडिया" के सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे जिनमें मुख्यमंत्री धामी 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौ...