Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नैनीताल की झीलों के संरक्षण और पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नैनीताल की झीलों के संरक्षण और पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।   सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचालित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं...

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सुरक्षित और सुव्यवस्थित केदारनाथ यात्रा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सुरक्षित और सुव्यवस्थित केदारनाथ यात्रा, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन         विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से दिनांक 30 मई 2026 सायं 5 बजे तक कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 30 मई को सायं 5 बजे तक 24,066 श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन किए। चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक की गई व्यवस्थाएं प्रभावी, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्...

जनसंवाद और संवेदनशील नेतृत्व से धामी ने बनाई अलग पहचान: नितिन नवीन

आपकी सरकार
जनसंवाद और संवेदनशील नेतृत्व से धामी ने बनाई अलग पहचान: नितिन नवीन   "विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।   मुख्य ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सिद्धार्थ अग्रवाल ने दिखाई संगठन और जनसमर्थन की ताकत

Uncategorized
    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सिद्धार्थ अग्रवाल ने दिखाई संगठन और जनसमर्थन की ताकत   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के व्यापक जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से की गई। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं गाड़ी रोककर अभियान में सहभागिता की और इसकी सराहना करते हुए...

देवभूमि से पूरे देश में फैल रहा भगवा विचार का संदेश, धामी सरकार बनी मिसाल

Uncategorized
    देवभूमि से पूरे देश में फैल रहा भगवा विचार का संदेश, धामी सरकार बनी मिसाल   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से हमेशा भगवा संदेश को देश दुनिया में ले जाने लक्ष्य के साथ 2027 चुनाव में जीत का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसे प्रचंड बहुमत से वापिस लाना जरूरी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रवास के दूसरे दिन आज सांसद विधायक बैठक के उपरांत राष्ट्रीय श्री नितिन नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हमारी सरकार सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि हमारे संस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसका प्रचंड बहुमत से वापिस आना बहुत जरूरी है। क्योंकि पार्टी का ...

शिक्षा के साथ रोजगार सृजन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन

उत्तराखंड
शिक्षा के साथ रोजगार सृजन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेंशनरों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेंशनरों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जबकि देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी के सत्यापन को सुगम बनाने के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में स्थापित पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में भी डी...

मुख्यमंत्री धामी ने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोद...

धामी सरकार का बड़ा कदम, यात्रा मार्गों पर स्थापित होंगे पशु चिकित्सालय और 24×7 सुविधा

उत्तराखंड
  धामी सरकार का बड़ा कदम, यात्रा मार्गों पर स्थापित होंगे पशु चिकित्सालय और 24×7 सुविधा     राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री, श्री हेमकुण्ड साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं (घोड़ा-खच्चर आदि) के संचालन हेतु नवीन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में अपर सचिव सन्तोष बडोनी द्वारा निदेशक पशुपालन को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि नई एसओपी के अंतर्गत मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप यात्रा मार्गों की वहन क्षमता निर्धारित की गई है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अधिकतम 5000...

बिना अनुमति निर्माण और अनधिकृत गतिविधियों पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख

Uncategorized
बिना अनुमति निर्माण और अनधिकृत गतिविधियों पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।   प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि दो अलग-अलग नक्शों को जोड़कर नियमों के विरुद्ध निर्माण कराया जा रहा है, जो प्राधिकरण के मानकों और भवन उपविधियों का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए...