Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार

आपकी सरकार
'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार विदेशी तस्कर मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और पूछताछ में उन्होंने कोकीन को दिल्ली से लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की ह...

मुख्यमंत्री धामी बोले – मेयर केवल शहर के प्रथम नागरिक नहीं, बल्कि जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के सच्चे प्रतिनिधि हैं

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी बोले – मेयर केवल शहर के प्रथम नागरिक नहीं, बल्कि जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के सच्चे प्रतिनिधि हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागर...

मुख्यमंत्री धामी और मदन दिलावर के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी और मदन दिलावर के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार-विमर्श   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा) श्री मदन दिलावर ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय स्वशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा को ब...

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 29.85 लाख श्रद्धालु पहुंचे; मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को किया सतर्क

Uncategorized
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 44 दिनों में 29.85 लाख श्रद्धालु पहुंचे; मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को किया सतर्क मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया ...

जनरल खण्डूड़ी की कार्यशैली, धामी का नेतृत्व; उत्तराखंड में दिख रहा सुशासन का नया दौर

उत्तराखंड
जनरल खण्डूड़ी की कार्यशैली, धामी का नेतृत्व; उत्तराखंड में दिख रहा सुशासन का नया दौर     मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस भाव से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया, उससे यह स्पष्ट होता है कि खण्डूड़ी की कार्यशैली और उनके आदर्श आज भी उत्तराखंड की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस प्रकार मेजर जनरल खण्डूड़ी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और कठोर निर्णयों के लिए पहचान बनाई थी, उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्यहित में साहसिक फैसले लेने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। खण्डूड़ी ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता के विरुद्ध जिस दृढ़ता का परिचय दिया था, उसी परंपरा को धामी सरकार आगे बढ़ाती दिखाई दे रही है। म...

मुख्यमंत्री धामी का फैसला, आस्था पथ ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण के लिए 35.78 करोड़ स्वीकृत

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी का फैसला, आस्था पथ ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण के लिए 35.78 करोड़ स्वीकृत       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्मा...

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट

आपकी सरकार, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, नीति घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनेंगे साइनज और व्यू प्वाइंट       जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।   इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु...

कई नोटिस और सुनवाई के बावजूद दस्तावेज न देने पर भवन हुआ सील :एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

Uncategorized
कई नोटिस और सुनवाई के बावजूद दस्तावेज न देने पर भवन हुआ सील :एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है

Uncategorized, आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल : नितिन नवीन

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल : नितिन नवीन     मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास तथा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को केवल मतदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण भागीदा...