Friday, November 6News That Matters

Author: admin

पीएम मोदी का तंज: ‘विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर साथ लाने के लिए ईडी का शुक्रिया.’

पीएम मोदी का तंज: ‘विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर साथ लाने के लिए ईडी का शुक्रिया.’

राजनीति
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करता हूं। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे पहले भी कई बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करने का अवसर मिला है, लेकिन इस बार मैं धन्यवाद के साथ-साथ राष्ट्रपति जी का अभिनंदन भी करना चाहता हूं। मोदी ने कहा कि अपने विजनरी भाषण में राष्ट्रपति ने हम सबको और करोड़ों देशवासियों का मार्गदर्शन किया है। गणतंत्र के मुखिया के रूप में उनकी उपस्थिति ऐतिहासिक और देश की बहन-बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। कई सांसदों ने चर्चा में हिस्सा लिया। अपने-अपने आंकड़े और तर्क दिए। सांसदों ने अपनी रुचि के अनुसार अपनी बातें रखीं। जब इन बातों को गौर से सुनते हैं, समझने का प्रयास करते हैं। तो ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समक्ष और इरादा है। देश...
मांग में सिंदूर, कियारा शादी के बाद पहली बार सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं

मांग में सिंदूर, कियारा शादी के बाद पहली बार सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं

मनोरंजन
7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ में धूमधाम से शाही अंदाज में शादी रचाई. कपल की वेडिंग पिक्चर्स ने हर किसी का मन खुश कर दिया. अब इंतजार था तो कियारा और सिद्धार्थ को साथ देखने का. शादी के बाद कियारा, सिद्धार्थ के साथ दिल्ली पहुंचीं. एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ, कियारा का हाथ थामे दिखे. '7 फरवरी 2023' ये तारीख सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के जीवन के लिए एक यादगार तारीख बन गई. वेलेंटाइन डे वीड में सिद्धार्थ और कियारा ने शादी करके अपने रिलेशनशिप को नया नाम दिया. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के अडोरेबल कपल में से एक हैं. इसलिए जब कपल ने वेडिंग पिक्चर्स शेयर की, तो सोशल मीडिया पर त्यौहार सा माहौल बन गया. शादी के बाद फैंस इनकी एक झलक देखने को बेताब दिखाई दे रहे थे. लीजिए वो पल भी आया जब सिद्धार्थ और कियारा को शादी के बाद पहली बार साथ देखा ग...
तुर्की में आए भूकंप में लगभग 8,000 लोग मारे गए थे, और हिमपात और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य जटिल हो गए थे।

तुर्की में आए भूकंप में लगभग 8,000 लोग मारे गए थे, और हिमपात और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य जटिल हो गए थे।

देश/दुनिया
भूकंप ने तुर्की और सीरिया को भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां की हजारों इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं और मलबे के नीचे अभी भी हजारों लोगों के दबे होने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा से अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत लगातार मौके पर मदद पहुंचा रहा है। सोमवार को आए भूकंप ने तुर्की और सीरिया की कमर तोड़ दी है। इस आपदा में करीब 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है और अस्पताल पीड़ितों से पटे पड़े हैं। इस भीषण आपदा के बीच भारत लगातार तुर्की और सीरिया को मदद पहुंचा रहा है। भारत ने राहत सामग्री के अलावा 30 बिस्तरों की चिकित्सा सुविधा वाले इंडियन आर्मी फील्ड अस्पताल को भी मौके पर भेजा है। तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली। 7.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद लगातार आए झटकों ने तुर्की और सीरिया के शहरों...
भारत सरकार की चेतावनी! Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Android फोन्स पर खतरा!

भारत सरकार की चेतावनी! Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Android फोन्स पर खतरा!

टेक्नोलॉजी
Samsung Galaxy, OnePlus, Oppo, Vivo, Xiaomi के स्मार्टफोन्स यूजर्स को चेतावनी दी गई है. ये चेतावनी सरकारी एजेंसी CERT-In की ओर से दी गई है. Android ऑपरेटिंग सिस्टम में एक खामी पाई गई है जिस वजह से लाखों फोन्स खतरे में हैं. यहां पर इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं. स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है. हालांकि, कई बार सिक्योरिटी खामी को लेकर रिपोर्ट भी आती रहती है. एक बार फिर से कई फोन्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है. भारत सरकार की एक एजेंसी की ओर से ये चेतावनी दी गई है. चेतावनी में Samsung Galaxy, OnePlus, Oppo, Vivo, Xiaomi के स्मार्टफोन्स शामिल हैं. ये सभी फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं. आपको बता दें कि गूगल का एंड्रॉयड काफी पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसका इस्तेमाल यूजर्स  ना केवल फोन करने बल्कि नेट बैंकिंग जैसे काम करने के लिए भी करते हैं. CERT-In का अलर्ट  इस वजह से...
जोशीमठ पर चर्चा के लिए पीएमओ की 10 फरवरी को बैठक होगी और पीएम के सलाहकार इस मुद्दे का आकलन करेंगे।

जोशीमठ पर चर्चा के लिए पीएमओ की 10 फरवरी को बैठक होगी और पीएम के सलाहकार इस मुद्दे का आकलन करेंगे।

गढ़वाल
जोशीमठ पर चर्चा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। जोशीमठ के दृष्टिकोण से इस बैठक को अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।   चमोली जिले में आपदा का दंश झेल रहे जोशीमठ शहर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में पीएमओ ने 10 फरवरी को बैठक बुलाई है, जिसमें जोशीमठ की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण भी देगा। राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन सचिव बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे। उधर, राज्य मंत्रिमंडल की 10 फरवरी को होने वाली बैठक अब 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में होगी। माना...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एसटीपी का उद्घाटन किया और मंच पर कई घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एसटीपी का उद्घाटन किया और मंच पर कई घोषणाएं कीं

कुमाऊं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने कई घोषणाएं भी कीं। पुष्कर सिंह ने की ये घोषणा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनेगी। हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। गौलापार में प्रस्तावित चिड़ियाघर को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। गौलापार में सिंचाई नहरों की मरम्मत की जाएगी। लालकुआं में बिजली समस्या दूर की जाएगी। गौला संघर्ष समिति व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने से पहले पुलिस ने विरोध कर रहे गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कुछ वाहनस्वामियों को पकड़ लिया। चोरगलिया रोड से यह लोग सीएम के कार्यक्रम स्थल की और जा रहे थे। यूथ कांग्रेसियों ने भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम का व...
Dehradun: तीनों फर्मों पर बैंक फंड के गडबड का आरोप गया और सरफेसी ने एक्टवसूली की कार्रवाई शुरू की

Dehradun: तीनों फर्मों पर बैंक फंड के गडबड का आरोप गया और सरफेसी ने एक्टवसूली की कार्रवाई शुरू की

उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के 19 बड़े बकायेदार व्यावसायिक लोन के नाम पर 187 करोड़ रुपये डकार कर बैठे हैं। ऐसे डिफॉल्टरों को बैंक की ओर से कई बार वसूली के नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब बैंक ऐसे डिफॉल्टरों के खिलाफ सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक से ऋण लेकर पैसा डकारने वाली फर्मों के खिलाफ सिक्योरिटी टाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंसियल एसेट्स एंड इन्फोर्समेंट (सरफेसी) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत देहरादून की तीन फर्मों के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराने की संस्तुति बैंक की ओर से की गई है। बैंक की कॉरपोरेट शाखा देहरादून के महाप्रबंधक दीपक कुमार की ओर से बताया गया, सुगंधा जैन पावर वर्क के निदेशक संदीप गुप्ता, जायसवाल एसोसिएटेड के निदेशक श्याम सुंदर जायसवाल और सपना जायसवाल, दक्ष इंटरप्राइजेज के निदेशक नरेंद्र सिंह की ओर से जि...

जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ. धन सिंह रावत राज्य विश्वविद्यालयों का देश के नामी विश्वविद्यालयों से होगा टीचिंग शेयरिंग अनुबंध देहरादून में आयोजित होगा संस्कृत छात्रों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भारत को वर्ष 2023 के लिये जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 15 विश्वविद्यालयों में जी-20 की थीम से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित करेगा। इसके लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो0 एन.के. जोशी को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन के लिये राज्य विश्वविद्यालयों को देश-विदेश के नामी विश्वविद्यालयों के साथ टीचिंग शेयरिंग के लिये अनुबंध करना होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया क...
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में पंचायती राज विकास द्वारा आयोजित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सौजन्य से केल्क द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रधान ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर कु0 काजल नेगी ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान में कम्यूटर आधारित अहारण वितरण एवं अन्य विभागीय जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम्यूटर आधारित प्रशिक्षण पूर्व में ही आयोजित हो जाने चाहिए थे,जिससे सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी क...

बोले स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज के लंबित फीस प्रकरण मामले पर सरकार जल्द लेगी निर्णय वही स्वास्थ्य मंत्री ने पीजी सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की बात भी कही

उत्तराखंड, देहरादून
बोले स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज के लंबित फीस प्रकरण मामले पर सरकार जल्द लेगी निर्णय वही स्वास्थ्य मंत्री ने पीजी सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की बात भी कही   देहरादून ।   स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में सपत्नीक मत्था टेका । उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज की प्रतीक्षारत फीस निर्धारण मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि सरकार श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड...