Sunday, December 28News That Matters

Author: admin

चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक में मंत्री महाराज ने कसे अधिकारियों के पेंच* *पर्यटन मंत्री के निर्देश, घोडे, खच्चरों की मौत पर भी जिम्मेदारी तय करें!* *रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड)।*

Uncategorized
*चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक में मंत्री महाराज ने कसे अधिकारियों के पेंच* *पर्यटन मंत्री के निर्देश, घोडे, खच्चरों की मौत पर भी जिम्मेदारी तय करें!* *रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड)।* पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की दृष्टि से जनपद के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ साथ हिदायत दी कि सभी अधिकारी अपने फोन उठायें यदि किसी कारणवश नहीं उठा पाते हैं तो वापस संबंधित नम्बर पर कॉल करें। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो कार्यवाही की जायेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोविड महा...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 • चारधाम यात्रा में अभी तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे। • सरकार तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर होकर कार्यकर रही: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 • चारधाम यात्रा में अभी तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे। • सरकार तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर होकर कार्यकर रही: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून: 21 मई अभी तक आठ लाख लोग चार धाम के दर्शन कर चुके है। लाखों लोगों ने दर्शन हेतु चारधामों के लिए आनलाइन आफ लाईंन अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है अभी तक मई माह तक रजिस्ट्रेशन के स्लाट पूरे हो गये है। 22 मई से श्री हेमकु़ट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट खुल रहे है। सभी तीर्थों में व्यवस्थायें अनुकूल रहे इसके लिए तीर्थयात्रियों की संख्या सरकार ने निर्धारित की हुई है। विगत 19 मई को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( रिटायर्ड) गुरमीत सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचप्यारों के साथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को ऋषिकेश से श्री हेमकुंट साहिब के लिए रवाना कर दिया। 20 मई को पहला जत्था ...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को ये महत्वपूर्ण निर्देश दिये

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को ये महत्वपूर्ण निर्देश दिये मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को निर्देश दियेकि जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबंधित जिन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है, उनके समाधान में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागीय सच...

धूरा के बूथ संख्या 47 में जनता को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
: धूरा के बूथ संख्या 47 में जनता को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी चम्पावत 20 मई, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 47 चौड़ाकोट में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा सीएम प्रोत्साहन निधि के माध्यम से प्रत्येक किसान को दो हज़ार की सहायता देगी। बुधवार को चम्पावत के दूरस्थ गाँव धूरा पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि 31 मई को चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को इतने वोट पड़ने चाहिए कि आज तक के सभी रिकोर्ड टूट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को प्रार्थमिकता देती है और दलगत राजनीति ने उठकर जनसेवा करती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ज़्यादा से ज़्यादा घरों में सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही है कि फ़ौज का एक सिपाही आज 4 बार का विधायक और मंत्री है। उन्होंने कहा क...

हरियाणा के 53 छात्र-छात्राओं ने आज उत्तराखंड विधानसभा भवन का भ्रमण किया| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से भी भेंट की| विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से विधानसभा से संबंधित विभिन्न संसदीय कार्यवाही एवं सदन संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया|

Uncategorized
देहरादून 20 मई हरियाणा के 53 छात्र-छात्राओं ने आज उत्तराखंड विधानसभा भवन का भ्रमण किया| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से भी भेंट की| विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से विधानसभा से संबंधित विभिन्न संसदीय कार्यवाही एवं सदन संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया| हरियाणा के अंतर्गत आरकेएसटी पीजी कॉलेज, कैथल के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत 53 छात्र-छात्राएं एवं 7 प्राध्यापकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के सभागार में मुलाकात की गई| इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सभा मंडप का भी भ्रमण किया| हरियाणा कॉलेज के छात्र एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देहरादून पहुंचे हुए थे| विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला| इस दौरान कॉलेज के बच्चों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधानसभा से स...

प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा।

Uncategorized
प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रदेश के पशुपालन/दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन/गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग/कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित सभा कक्ष में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जायेगा। सेवायोजन विभाग के पास 23 कार्यालय तथा लगभग 8.5 लाख लोग पंजीकृत है। उन्होने सेवायोजन, कार्मिक एवं वित्त विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर आउट सोर्स एजेन्सी बनाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रस्ताव बनाये जाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा आउट सोर्स एजेन्सी का प्रस्ताव तैयार होने के बाद मुख्यमंत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसमें उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के बहूमूल्य सुझाव प्राप्त हुए है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट सामान्य जनता का बजट बने इसके लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकां के सपनों को साकार करने में बजट की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। सरकार जनता के लिये होती है। इसमें जनता को सहभागी बनाने का हमारा प्रयास है। समाज के विभ...

हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा-जल्द ही राजस्व गाँव बनेगा हेलागोठ,31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें : गणेश जोशी

Uncategorized
हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा-जल्द ही राजस्व गाँव बनेगा हेलागोठ,31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें : गणेश जोशी बनबसा 19 मई, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108 हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गाँव में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने गाँव के निकट से जा रही हुड्डी नदी के किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने बूथ अध्यक्ष के नेत्रत्व में पन्ना प्रमुखों को पन्ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख चुनाव के महत्वपूर्ण क़ड़ी है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से विधायक बनेगे तो यहा विकास ही विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य...

*श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना।* *22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।*

Uncategorized
*श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना।* *22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।* *राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह मत्था टेकने के बाद कीर्तन में शामिल हुए।* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए और गुरूद्वारा में मत्था टेका।* ऋषिकेश 19 मई। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया। गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए। लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने गुरूवार को श्री केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने गुरूवार को श्री केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं की जाएं। केदारनाथ धाम में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यो से केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने तीर्थ पुरोहितों हेतु बनाये जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, तीर्थ पुरोहितों क...