Friday, November 6News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज गेट पर असंवैधानिक तरीके से प्रदर्शन   असमाजिक तत्व आदेश की गलत व्याख्या करके माहौल को खराब कराने की कोशिश में लगे

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज गेट पर असंवैधानिक तरीके से प्रदर्शन असमाजिक तत्व आदेश की गलत व्याख्या करके माहौल को खराब कराने की कोशिश में लगे

उत्तराखंड
  https://youtu.be/QoCtKd5CzHk प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति द्वारा फीस निर्धारण के बाद छात्र-छात्राओं का एस जी आर आर मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन गैरकानूनी श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज गेट पर असंवैधानिक तरीके से प्रदर्शन असमाजिक तत्व आदेश की गलत व्याख्या करके माहौल को खराब कराने की कोशिश में लगे संवैधानिक संस्था द्वारा फीस निर्धारण के बाद छात्रों का फीस भुगतान से इनकार गैरकानूनी साल 2017-18 में काउंसलिंग के दौरान एमबीबीएस की फीस निर्धारित नहीं थी। इस कारण तत्कालीन अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने इस आश्य का एक पत्र जारी किया था और उल्लेख किया था कि छात्र-छात्राओं द्वारा जो फीस उस समय दी जा रही है वह एक प्रोविजलन व्यवस्था है। इस बात की जानकारी होते हुए मेडिकल छात्र-छात्राओं ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में प्रवेश लेने के दौरान 100 रु...
श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद

श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद

उत्तराखंड, देहरादून
श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद श्री महाराज जी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मैजिस्ट्रट व मीडिया को मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल पहल रही। अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ...
श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण

उत्तराखंड, देहरादून
आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम राय जी ने रौंणका देहरादून विच लाइंयां...... देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या..... गुरुभक्ति में संगत व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के बीच रविवार को 4 बजकर 12 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतों व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और श्री गुरु राम राय जी महाराज के दर्शन को बेताब...
श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए बढ़ी संगतों की भीड़

श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए बढ़ी संगतों की भीड़

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का दिया संदेश श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद दिया श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए बढ़ी संगतों की भीड़ देहरादून।   श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए देश विदेश से आने वाली संगतों के श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए व श्री गुरु राम राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने देश विदेश से आई गुरु की प्यारी संगत का जोरदार स्वागत करते हुए सभी को आत्मीय बधाईयां दीं. श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को सम्बोधित करते हुए श्री गुरु राम राय जी महाराज के जीवन से जुड़े संस्मरण सांझा किए। उन्होने सभी संगतों का आह्वाहन किया कि जो व्यक्ति गुरु के बताए रास्ते पर चलता है, उसे जी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब अथवा इनके माननीय न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड हेतु तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने, बीती शीत ऋतु में कम वर्षा एवं बर्फबारी के फलस्वरूव अभी से ही नदियों में कम जलस्तर के फलरूवरूव प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी परिलक्षित होने के कारण उत्तराखण्ड राज्य की विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 में औसतन 400 मेगावाट का अन्तर अनुमानित है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज...
खत्म हुआ इंतजार श्री झण्डे जी आरोहण को तैयार इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झण्डा जी मेला, भारी संख्या में पहुंची संगत

खत्म हुआ इंतजार श्री झण्डे जी आरोहण को तैयार इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झण्डा जी मेला, भारी संख्या में पहुंची संगत

उत्तराखंड, देहरादून
खत्म हुआ इंतजार श्री झण्डे जी आरोहण को तैयार इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झण्डा जी मेला, भारी संख्या में पहुंची संगत जिलाधिकारी सोनिका ने महाराज जी से भेंट की व आशीर्वाद लिया श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने पूरी की तैयारियां   रविवार दोपहर 2ः 00 बजे से 4ः00 बजे के बीच होगी श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया रविवार सुबह 7ः00 बजे से शुरू हो जाएगी पूजा अर्चना, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज करेंगे विशेष पूजा अर्चना   देहरादून। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। वर्ष भर संगतें व श्रद्धालु इस पावन बेला का इंतजार करते हैं। देश विदेश से भारी संख्या में संगतें व श्रद्धालु गुरु की नगरी देहरादून पहुंच चुके हैं। शनिवार को जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने श्र...
नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्रः डॉ0 धन सिंह रावत

नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्रः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्रः डॉ0 धन सिंह रावत भौतिक संसाधन जुटाने को जनपदों को जारी की 623 लाख की धनराशि बच्चों के लिये खरीदे जायेंगे फर्नीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल प्रदेशभर में राजकीय विद्यालयों में संचालित 799 आंगनबाडी केन्द्रों की सूरत बदलने जा रही है। भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2022-23 हेतु चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल के लिये 623 लाख की धनराशि जारी कर दी है। राज्य परियोजना कार्यालय उत्तराखंड द्वारा यह धनराशि सभी जनपदों को उपलब्ध करा दी गई है। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जा चुका है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों के आधुनिकीकरण एवं साज-सज्ज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी ली। उन्होंने जिला अधिकारी चंपावत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को जिले के अन्य जगहों पर भी शुरू किया जाए। उन्होंने कहा जिले के अन्य स्थान जहां भी हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर स्पोर्ट्स को शुरू किया जा सकता है उन स्थानों को भी चिह्नित कर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज से क्षेत्र के युवाओं को भी जोड़ा जाए ताकि अधिक से अधिक युवा साहसिक गतिविधियों से जुड़ सकें और इस क्षेत्र में अपना स्वरोजगार अपना...
राज्य में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राज्य में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राफ्टिंग के क्षेत्र में देश विदेश के नक्शे में आए टनकपुर : मुख्यमंत्री   टनकपुर क्षेत्र में सितंबर माह में होगी नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता, देश-विदेश के प्रतियोगी करेंगे प्रतिभाग..   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में टनकपुर-जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से बूम तक महाकाली नदी ( शारदा नदी) में लगभग 11 कि.मी. राफ्टिंग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा साहसिक खेल को बढ़ावा देकर हम इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलवाना चाहते हैं। आगामी सितंबर माह में महाकाली नदी में नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी...
एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया

एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया

उत्तराखंड, देहरादून
एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि ककराली गेट, टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु मंदिर समिति को अनुदान दिया जाएगा। टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के बाटनागाड़ में पुल का निर्माण किए जाने, भैरव मंदिर में स्थाई पुलिस चौकी बनाए जाने, पूर्णागिरि क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किए जाने, टनकपुर शारदा नदी के तट पर कर्मशाला का निर्मा...