Monday, December 29News That Matters

Author: admin

प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।

Uncategorized
प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतिकरण दिया गया।        मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-एफआईआर से आम जन को बहुत सुविधा होगी। व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-एफआईआर में उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए।         मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग...

मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने पुस्तक को समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली तथा बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता का संदेश देने में मददगार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता समय की जरूरत है। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अब तक बाल मन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर 09 पुस्तकों का इससे पूर्व प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र ...

उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पौड़ी में लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में सुदूर क्षेत्रों से उमड़े पौड़ीवासी , वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज अरोड़ा ने रोगियों को दिया चिकित्सकीय परामर्श,दवा बांटी निःशुल्क

Uncategorized
उत्तर भारत के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पौड़ी में लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में सुदूर क्षेत्रों से उमड़े पौड़ीवासी , वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज अरोड़ा ने रोगियों को दिया चिकित्सकीय परामर्श,दवा बांटी निःशुल्क श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवा बांटी गई पौड़ी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून की ओर से जिला अस्पताल पौड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय न्यूरो शिविर में 384 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। शनिवार व रविवार को आयाजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा ने जिला अस्पताल में न्यूरो सम्बन्धित परेशानियों के लिए रोगियों को परामर्श दिया। डॉ पंकज अरोड़ा से चिकित्सा परामर्श करने के लिए 3 दिन पहले ही अप्वाइंटमेंट फुल हो गए थे, भीड़ का आलम यह था कि अस्पताल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से "मिशन कर्मयोगी" के अन्तर्गत एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति की व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने हेतु डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आप लोग "आजादी का ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी जी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी जी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और स...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया। कार्यक्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।  प्रधानमंत्री ने एथलीट नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर मिताली राज के बारे में  भी बताया। दोनों खिलाडियों ने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत, जुनून और योग्यता से देश का मान सम्मा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर ’’आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर ’’आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान करते हुए कहा कि वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने में स्वयं को गौरव एवं सम्मानित महसूस कर रहा हूॅ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु देश की जनता एवं युवाओं ने अद्भुत जोश व उमंग से कहा था कि सिंहासन खाली करो जनता आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान एवं सतत् रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश व...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।...