Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन मुख्यमंत्री धामी के निर्देश राज्य में भी अधिकाधिक लोग सुन सकें पीएम के मन की बात, ऐसी व्यवस्था हो सुनिश्चित

पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन मुख्यमंत्री धामी के निर्देश राज्य में भी अधिकाधिक लोग सुन सकें पीएम के मन की बात, ऐसी व्यवस्था हो सुनिश्चित

उत्तराखंड, देहरादून
पीएम की 'मन की बात' का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन मुख्यमंत्री धामी के निर्देश राज्य में भी अधिकाधिक लोग सुन सकें पीएम के मन की बात, ऐसी व्यवस्था हो सुनिश्चित -सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि में होगी सुनने की व्यवस्था देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का कल(रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गये 'मन की बात' का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरें...
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को लगेंगे और ‘पंख’  -1 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को लगेंगे और ‘पंख’ -1 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को लगेंगे और 'पंख' -1 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी -राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध हैं धामी देहरादून। उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को जल्द और भी पंख लगने वाले हैं। दरअसल, आगामी 1 मई को मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस भेंट में राज्य में हवाई सेवा से संबंधित कई योजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है। इससे जहां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो सामरिक महत्व के लक्ष्य भी हासिल होंगे। राज्य में हवाई सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे को राज्य सरकार वायु सेना को संचालन के लिए देने को मंजूरी दे चुकी है तो देहरादून के जॉलीग्रांट ...

रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड, देहरादून
रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा नर्सिंग स्टॉफ देहरादून, 28 अप्रैल 2023   आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डा. रावत के अथक प्रयासों के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर 1564 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला एवं पुरूष संवर्ग के नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा। अभिलेख सत्यापन के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में तैनाती दी जायेगी। सूबे के च...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस कैंसर उपचार शुरू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और ईसीएचएस के बीच हुआ अनुबंध

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस कैंसर उपचार शुरू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और ईसीएचएस के बीच हुआ अनुबंध देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान और एसजीएचएस (गोल्डन कार्ड धारकों) कार्डधारकों को कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा मिल रही है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लाभार्थियों को कैशलेस कैंसर उपचार मिलने से कैंसर रोगियों को राहत मिलेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैंसर सर्जरी टीम का आह्वान किया कि वे पूरे समपर्णं भाव के साथ कैंसर रोगियों के उपचार व उनकी पीड़ा को कम करने में अपना सर्वोच्च सहयोग दें। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश असपताल के कैंसर रोग विभाग के विभाग...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन 91 एफएम ट्रासंमीटरों का उद्घाटन किया गया, इससे करोड़ों लोग जुड़ेंगे। इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में लोगों को आसानी होगी। कनेक्टिविटी को बढ़ाने का यह एक मजबूत माध्यम है…

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन 91 एफएम ट्रासंमीटरों का उद्घाटन किया गया, इससे करोड़ों लोग जुड़ेंगे। इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में लोगों को आसानी होगी। कनेक्टिविटी को बढ़ाने का यह एक मजबूत माध्यम है... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया। जिन 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया गया उनमें उत्तरकाशी में स्थापित एफएम ट्रांसमीटर भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज जिन 91 एफएम ट्रासंमीटरों का उद्घाटन किया गया, इससे करोड़ों लोग जुड़ेंगे। इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में लोगों को आसानी होगी। कनेक...

वन मंत्री के निर्देश : ग्रामीणों के अथक प्रयास से उनके गांव तक सड़कें सरकार द्वारा स्वीकृत होती है परन्तु निर्माणाधीन सड़क में आने वाले वृक्षों का विदोहन विकास कार्य के माध्यम से किया जाता है, जिसे तत्काल आम जनता की समस्याओं को देखते हुए सड़क निर्माण में बाधक वृक्षों का तत्काल निस्तारण किया जाय

उत्तराखंड, देहरादून
वन मंत्री के निर्देश : ग्रामीणों के अथक प्रयास से उनके गांव तक सड़कें सरकार द्वारा स्वीकृत होती है परन्तु निर्माणाधीन सड़क में आने वाले वृक्षों का विदोहन विकास कार्य के माध्यम से किया जाता है, जिसे तत्काल आम जनता की समस्याओं को देखते हुए सड़क निर्माण में बाधक वृक्षों का तत्काल निस्तारण किया जाय वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड वन विकास निगम के सभाकक्ष में उत्तराखण्ड वन विकास निगम के समस्त महाप्रबन्धक / क्षेत्रीय प्रबन्धक मुख्यालय के प्रबन्धक / अधिकारी तथा विडियों कॉन्फेन्स के माध्यम से उत्तराखण्ड वन विकास निगम के समस्त प्रभागीय प्रबन्धकों / क्षेत्रीय प्रबन्धकों की उत्तराखण्ड वन विकास निगम के कार्यकलाप एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में विनोद कुमार, प्रमुख वन संरक्षक (HOFF), उत्तराखण्ड, डॉ० कपिल कुमार जोशी, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम, डॉ० व...

भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Uncategorized
भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम देहरादून। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा संकाय द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर अजय कुमार खंडूरी ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है, आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़ें तेजी से फैल रही है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारतवर्ष से भ...

प्रात: 10.45 बजे उनके आवास से भारी जन समूह के साथ निकली शव यात्रा जब तक सूरज चांद रहेगा, चन्दन तेरा नाम रहेगा व चन्दन अमर रहे जैसे नारों के साथ बाजार होते हुए बागनाथ सरयू घाट पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान व पुलिस टुकडी की मातमी धुन के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

उत्तराखंड, देहरादून
दिवंगत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को जनसैलाब ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई...हमारे बीच से यो चले जाना दुखद है। यह समाज, राज्य व पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी प्रात: 10.45 बजे उनके आवास से भारी जन समूह के साथ निकली शव यात्रा जब तक सूरज चांद रहेगा, चन्दन तेरा नाम रहेगा व चन्दन अमर रहे जैसे नारों के साथ बाजार होते हुए बागनाथ सरयू घाट पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान व पुलिस टुकडी की मातमी धुन के साथ अंतिम विदाई दी गयी।दिवंगत कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की चिता को उनके दोनों पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गयी। इससे पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सुरेश गडिया, विशन सिंह चुफाल, दिवान सिंह बिष्ट...

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट। पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

उत्तराखंड, देहरादून
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट। पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं   भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरूवार को सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम मौजूद थे। गुरूवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूध...
स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए 9 भाषाओं में जारी की चारधाम यात्रा की एसओपी

स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए 9 भाषाओं में जारी की चारधाम यात्रा की एसओपी

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए 9 भाषाओं में जारी की चारधाम यात्रा की एसओपी आज पूर्ण विधिविधान से भगवान ब्रदीविशाल के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत् श्रीगणेश शुरू गया है। यमुनोत्री, गंगोत्री और बाबा केदारधाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। चारधाम यात्रा का विधिवत् आगाज होते ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार लगातार चारोंधामों की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े अधिकारियों से अपडेट लेने के साथ जरूरी निर्देश दे रहे हैं। चारधाम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार 9 भाषाओं में यात्रा की नई एसओपी जारी की है। मातृ भाषा हिन्दी के साथ ही तमिल, उडिया, कन्नड, मराठी, बंगाली, पंजाब...