Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

46 हजार यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डॉ. धन सिंह रावत

46 हजार यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
46 हजार यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डॉ. धन सिंह रावत 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को मिली ओपीडी की सुविधा   आपात स्थिति में अलर्ट रहेंगे एम्स ऋषिकेश व राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, 1 मई 2023   राज्य सरकार द्वारा चारों धामों सहित यात्रा मार्गों पर तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका लाभ यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों को बखूबी मिल रहा है। अब तक चार धाम यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में 46 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का मेडिकल चेकअप किया जा चुका है जबकि 10 हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा प्रदान की गई है, दो तीर्थयात्रियों को आपात स्थिति में एयर लिफ्ट करने के साथ ही 35 यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रैफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य...

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का द्वितीय चरण जल्द होगा शुरु: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

उत्तराखंड, देहरादून
विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का द्वितीय चरण जल्द होगा शुरु: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार -उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई संपन्न।   देहरादून, 01 मई 2023   दिनांक 1 मई 2023 को उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन सचिवालय में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति “You Quote We Pay” मॉडल के आधार पर की जा रही है। फरवरी माह में प्रथम चरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साक्षात्कार हुए जिसमें हमे...

डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश : केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो व बीमार एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन यात्रा मार्ग में न हो..

उत्तराखंड, देहरादून
डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश : केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो व बीमार एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन यात्रा मार्ग में न हो..   केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो तथा बीमार एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन यात्रा मार्ग में न हो तथा घोड़े-खच्चरों को गरम पानी मुहैया कराने एवं उनकी निरंतर निगरानी करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पूर्व में ही पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो उसकी निगरानी के लिए 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात की गई है तथा ...

मुख्यमंत्री धामी ने की पीएम मोदी से भेट पीएम को बताया जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं। वहां स्थिति सामान्य है। प्रधानंमत्री ने जोशिमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने की पीएम मोदी से भेट पीएम को बताया जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं। वहां स्थिति सामान्य है। प्रधानंमत्री ने जोशिमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया   मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं। वहां स्थिति सामान्य है। ...

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बजट अनुमान में कटौती पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चिंता और सरकार से प्रश्न किया

उत्तराखंड, देहरादून
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बजट अनुमान में कटौती पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चिंता और सरकार से प्रश्न किया उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में आरंभिक स्तर पर ही ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के लिए 98,000 करोड़ रूपये की प्रस्तावित मांग की तुलना में 60,000 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है। मनरेगा के तहत आवंटन में 30 हज़ार करोड़ की कटौती समझ नहीं आ पायी है।' यह योजना देश भर के लाखों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग 5.6 करोड़ परिवार इस योजना से लाभान्वित होते है। मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक प्रमुख जरिया है. खासतौर से भूमिहीन मजदूर और सीमांत /लघु किसानों के लिए यह एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम है. लेकिन, मांग के बावजूद इसके बजट में कटौती करना अच्छा संकेत नहीं है....

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंडियत पर किताब लिखने को लेकर हरदा के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाया है. पढ़े पूरी रिपोर्ट..

उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंडियत पर किताब लिखने को लेकर हरदा के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाया है. पढ़े पूरी रिपोर्ट..   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत की पुस्तक पर पूछे मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा, जो उत्तराखंड राज्य निर्माण के विरोधी रहे हों और उत्तराखंड को लूटने का लाइसेंस देते कैमरे में कैद हुए हों, उनका उत्तराखंडियत पर किताब लिखना हास्यपद है । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, हरदा की किताब खुद कांग्रेस पार्टी की अंतर्द्वंद्व को बढ़ाने वाली और असलियत को सामने लाने वाली साबित होगी । पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष. भट्ट ने उत्तराखंडियत पर किताब लिखने को लेकर हरदा के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 90 के दशक में राज्य निर्माण के विरोध में इन्होंने और कांग्रेस नेताओं ने ऐड़...

सर्वोच्च न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बकाया फीस की पहली दो किश्तों को जमा करने के दिए आदेश इसके बाद ही छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप शुरू कर सकते हैं।

उत्तराखंड, देहरादून
सर्वोच्च न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बकाया फीस की पहली दो किश्तों को जमा करने के दिए आदेश इसके बाद ही छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप शुरू कर सकते हैं। एसजीआरआर फीस प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के पक्ष में सुनाया निर्णय एमबीबीएस छात्रों को बकाया फीस की दो किश्तें जमा करवाना अनिवार्य, उसके बाद ही शुरू हो पाएगी इंटर्नशिप   एसजीआरआर फीस प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के पक्ष में सुनाया निर्णय एसजीआरआर विश्वविद्यालय/ राज्य की फीस कमेटी/अपीलीय प्राधिकरण के मामले पर हाई कोर्ट नैनीताल ने एसजीआरआर के पक्ष में दे चुका है फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एमबीबीएस छात्रों को बकाया फीस की दो किश्तें जमा करवाना अनिवार्य, उसके बाद ही शुरू हो पाएगी इंटर्नशिप   उच्च न्यायालय नैनीताल को तीन मा...
एक वर्ष की इंटर्नशिप के बाद राजकीय अस्पतालों में मिलेगी तैनाती  नए डॉक्टर के आने से चारधाम यात्रियों को भी मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

एक वर्ष की इंटर्नशिप के बाद राजकीय अस्पतालों में मिलेगी तैनाती नए डॉक्टर के आने से चारधाम यात्रियों को भी मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 76 एमबीबीएस डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट हुआ वर्ष 2016 का एमबीबीएस बैच एक वर्ष की इंटर्नशिप के बाद राजकीय अस्पतालों में मिलेगी तैनाती नए डॉक्टर के आने से चारधाम यात्रियों को भी मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा     सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मजबूत हो रही है। इसी क्रम में शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को 76 एमबीबीएस डॉक्टर मिलने जा रहे हैं, जोकि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ जूनियर डॉक्टर के तौर पर एक साल का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। इन सभी डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी जायेगी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी साथ ही प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा में यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो सकेगी। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर ने वर्ष 2016 बैच क...

अक्सर बच्चों के लिए समय निकलते हैं सीएम, बच्चे भी उनके सरल और सहज स्वभाव के हैं कायल

उत्तराखंड, देहरादून
बच्चों के प्यारे अंकल धामी, मुक्तेश्वर में सीएम से मिलने पहुँचे केवी के बच्चे, सीएम भी हुए खुश, पूछा पढ़ाई कैसी चल रही, बच्चों को दिए ऑटोग्राफ -अक्सर बच्चों के लिए समय निकलते हैं सीएम, बच्चे भी उनके सरल और सहज स्वभाव के हैं कायल देहरादून। सरल स्वभाव के धनी सीएम धामी आज मुक्तेश्वर पहुँचे तो केंद्रीय विद्यालय के तीन बच्चे यकायक उनसे मिलने पहुँच गए। ऐसे में सीएम धामी ने भी इन नन्हे-मुन्नों को निराश नहीं किया। सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उनका ऑटोग्राफ भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। देहरादून के बनियावाला आवासीय विद्यालय में अक्सर बच्चों से मिलते हैं। हाल ही में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी खुद बच्चों का हा...

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अपील श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का रखे विशेष ध्यान…. और दिए यह दिशा निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अपील श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का रखे विशेष ध्यान.... और दिए यह दिशा निर्देश श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि धाम में स्वच्छता बनी रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उचित निस्तारण हेतु सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार की अध्यक्षता में व्यापार संस्था, केदारसभा व व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक शहरी विकास द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल में नागरिकों के निर्धारित कर्तव्य एवं कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के विषय की जानकारी दी गई साथ ह...