Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष से लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई: मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष से लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चम्पावत को मिलेगा साहसिक पर्यटन का नया आयाम।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चम्पावत को मिलेगा साहसिक पर्यटन का नया आयाम। चम्पावत में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना हेतु 2.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-231/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा डाडा ककनई क्षेत्र को पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने एवं पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने हेतु 277.33 लाख रुपये (रुपये दो करोड़ सतहत्तर लाख तैंतीस हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।   उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किश्त के रूप में 110.00 लाख...

ऑल वेदर रोड परियोजना से चारधाम यात्रा हुई सुगम:मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
ऑल वेदर रोड परियोजना से चारधाम यात्रा हुई सुगम:मुख्यमंत्री धामी           मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है। राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई ह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री जसपाल राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय श्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।   इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास , सांसद...

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

उत्तराखंड
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प...

पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी

उत्तराखंड
पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी ज्ञात हो कि दिनाँक 16-06-2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात् मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।   घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 20.06.2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है   थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थाना...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का साक्षी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का साक्षी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना का संवाहक बताते हुए कहा कि इतिहास में संतों एवं मनीषियों ने समाज को मार्गदर्शन देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा क...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक एकाग्रता

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक एकाग्रता         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया—साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया—साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और उनका उत्तर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं। उनके सामर्थ्य के बल पर ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।   ...

योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

Uncategorized
    योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज       देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्य...