Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी का विकास संकल्प, प्रदेशभर में सड़क, सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मिली नई गति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का विकास संकल्प, प्रदेशभर में सड़क, सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मिली नई गति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभ...

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी से चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलकर उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की

Uncategorized
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी से चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलकर उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।   सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है।विकासखण्ड धिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र ...

सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uncategorized
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून       देहरादून। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में "हरित दून" की परिकल्पना को साकार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने यह संदेश दिया कि हरियाली केवल सरकारी योजनाओं की फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए नेतृत्व भी स्वयं आगे आ रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यालय जाते समय सड़क डिवाइडरों पर चल रहे पौधरोपण अभियान का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के स...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून महायोजना-2041 बनेगी प्रभावी और जनहितकारी

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून महायोजना-2041 बनेगी प्रभावी और जनहितकारी       आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी सवालों का जवाब देहरादून महायोजना-2041 में छिपा है। इसी महत्वपूर्ण योजना को अधिक जनोन्मुखी और व्यवहारिक बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सेक्टर-1 के लिए अजबपुर खुर्द स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पहले जनसुनवाई कैंप में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।   जनसुनवाई कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवार...

प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से धामी सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप 

Uncategorized
प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से धामी सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यसेवक के रूप में पिछले पाँच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प तथा विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी चाहे कितनी भी हो, उत्तराखंड और उसके प्रवा...

डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि : धनगढ़ी सेतु से जुड़े विकास के नए रास्ते

Uncategorized
डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि : धनगढ़ी सेतु से जुड़े विकास के नए रास्ते     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-121 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-309) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु (धनगढ़ी पुल) का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।   यह राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर-मार्चुला-बुवाखाल मार्ग पर स्थित है, जो कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडलों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा पौड़ी गढ़वाल सहित लाखों लोगों के दैनिक आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आवश्यक सेवाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।   धनगढ़ी ...

शारदा तटबंध बनेगा सुरक्षित चम्पावत की पहचान: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
शारदा तटबंध बनेगा सुरक्षित चम्पावत की पहचान: मुख्यमंत्री धामी जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।   कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।   कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यो...

देवभूमि उत्तराखंड ने फिर निभाई अतिथि देवो भवः की गौरवशाली परंपरा

उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड ने फिर निभाई अतिथि देवो भवः की गौरवशाली परंपरा उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ह...

धामी के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹51.02 करोड़ की एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना समेत कई बड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास

Uncategorized
धामी के 5 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹51.02 करोड़ की एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना समेत कई बड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए ₹172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। *इस प्रकार उन्होंने कुल ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।* *.............शिलान्यास..............*   ₹ 61.87 लाख की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मन्द...

धामी सरकार की पहल, हर वर्ग तक पहुंचा विकास का लाभ

Uncategorized
धामी सरकार की पहल, हर वर्ग तक पहुंचा विकास का लाभ     राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। 'इंटीग्रेटेड एफर्ट' (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। &n...