Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इन जिलों में नियमित रूप शिविर लगाए जाएं। जिला प्रशासन, लीड बैंक औ...

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए

आपकी सरकार
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात के दृष्टिगत गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसाती नदी की ओर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वाल) का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए तथा मोटर मार्ग पर वर्षा के का...

कैंसर नियंत्रण की नई रणनीति तैयार करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. पंकज गर्ग की अगुवाई में पहाड़ी क्षेत्रों पर होगा विशेष शोध

Uncategorized
कैंसर नियंत्रण की नई रणनीति तैयार करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. पंकज गर्ग की अगुवाई में पहाड़ी क्षेत्रों पर होगा विशेष शोध     उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस विषय पर व्यापक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में भोजन नली के कैंसर के पीछे तम्बाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक गर्म चाय, भोजन या अन्य पेय पदार्थों का नियमित सेवन, फल एवं सब्जियों की कमी, पोषण संबंधी असंतुलन, मोटापा, एसिड रिफ्लक्स, घरों के भीतर धुएं का संपर्क, पेयजल की गुणवत्...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा क्रांति का असर, उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा क्रांति का असर, उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य     देहरादून। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। नई शिक्षा नीति-2020 और उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद भारत सरकार के निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए 8 जुलाई 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के साथ उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।   इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। इससे पहले केवल मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त था। अब उत्तराखंड भी इस गौरवशाली सूची में शामिल हो गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...

मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी विजन को नीति आयोग का साथ, उत्तराखंड के समग्र विकास पर हुई अहम चर्चा

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी विजन को नीति आयोग का साथ, उत्तराखंड के समग्र विकास पर हुई अहम चर्चा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराख...

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का "वसुधैव कुटुम्बकम्" का संदेश पूरी मानवता क...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में कई मरीजों का दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक किया जा चुका है ऑपरेशन

आपकी सरकार
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में कई मरीजों का दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक किया जा चुका है ऑपरेशन       उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस विषय पर व्यापक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में भोजन नली के कैंसर के पीछे तम्बाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक गर्म चाय, भोजन या अन्य पेय पदार्थों का नियमित सेवन, फल एवं सब्जियों की कमी, पोषण संबंधी असंतुलन, मोटापा, एसिड रिफ्लक्स, घरों के भीतर धुएं का संपर्क, पेयजल की गुणवत्ता, पर्यावरणी...

सीएम धामी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की होगी पड़ताल, गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित, संदीप तिवारी और जगत सिंह चौहान बने सदस्य

Uncategorized
  सीएम धामी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की होगी पड़ताल, गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित, संदीप तिवारी और जगत सिंह चौहान बने सदस्य   श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम श्री संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) श्री जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से ...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र लोगों को मौके पर लाभ , सुशासन की नई पहचान बन रहा धामी सरकार का जनसेवा अभियान

आपकी सरकार
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र लोगों को मौके पर लाभ , सुशासन की नई पहचान बन रहा धामी सरकार का जनसेवा अभियान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ - सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभि...

योजनाओं का किया जाए इंटेग्रेशन , उत्तराखण्ड मॉडल बने देश के लिए ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
योजनाओं का किया जाए इंटेग्रेशन , उत्तराखण्ड मॉडल बने देश के लिए 'बेस्ट प्रैक्टिस' : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं केवल वर्तमान आवश्यकताओं को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं ऐसी हों जो समय के साथ निरंतर प्रभावी बनी रहें तथा अन्य राज्यों के लिए भी 'बेस्ट प्रैक्टिस' का उदाहरण बनें।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, पाइनस (नैनीताल) तथा बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर माह तक पूर्ण किए जाएं, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-...