Monday, December 29News That Matters

Author: admin

जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू      

जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू    

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू     जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही 07 दिन भीतर ही आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली को संपर्क मार्ग से जोड़ दिया है। अब बटोली गांव में वहां पहुंचने लगे हैं। सहसपुर ब्लॉक मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थी। अतिवृष्टि के कारण खाई युक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ता, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने तब रातों रात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाया था। वर्षाकाल में पूरे 03 महीने तक रास्ता सुचारू रखने के लिए  क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी भी तैनात की गई थी । जिलाधिकारी सविन बसंल का 11 जुलाई को किए गए आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली भ्रमण ...
धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच   

धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं। इन्हीं बड़े निर्णयों की श्रृंखला में अब एक और ऐतिहासिक कदम जुड़ गया है। गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान पारित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक- 2025 को राजभवन की मंज़ूरी मिल गई है। इसके साथ ही इस विधेयक के कानून बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस कानून के लागू होने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू होगा। विधेयक के प्रावधानों के तहत अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जो राज्य में संचालित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने का कार्य करेगा। यह व्यवस्था शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाएगी। सबसे अहम पहलू...
जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।   

जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किए 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ किया जा रहा है। जिसमें जीर्णशीर्ण मकान की मरम...
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने व...
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।

आपकी सरकार
मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में मंत्री जोशी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों, सी.सी. पैच, जलापूर्ति एवं विद्युत व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए ताकि जनता क...
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन, आधुनिक उपकरण, जैकेट एवं जूते जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन, आधुनिक उपकरण, जैकेट एवं जूते जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन, आधुनिक उपकरण, जैकेट एवं जूते जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आ...
मंत्री गणेश जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया   

मंत्री गणेश जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया  

उत्तराखंड, देहरादून
  मंत्री गणेश जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एसडीआरएफ जवानों को ड्रोन, सैटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक रेस्क्यू गियर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं      

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एसडीआरएफ जवानों को ड्रोन, सैटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक रेस्क्यू गियर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एसडीआरएफ जवानों को ड्रोन, सैटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक रेस्क्यू गियर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता की ही नहीं, बल्कि इसकी भौगोलिक क...
मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है   

मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है       सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लैंसडाउन के परेड मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां शहीद सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां समय पर और गरिमामय तरीके से पूरी की जाएं। मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर 19...
गणेश जोशी ने कहा– बासमती लॉन्च से किसानों की आय बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी

गणेश जोशी ने कहा– बासमती लॉन्च से किसानों की आय बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी

उत्तराखंड
गणेश जोशी ने कहा– बासमती लॉन्च से किसानों की आय बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया गया। देहरादून बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल हुए हैं। ये किसान परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करते हुए बासमती का उत्पादन करते हैं, जिससे इसकी अद्वितीय सुगंध और गुणवत्ता बनी रहती है। मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि “यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है।" उन्होंने किसानों को वृहद स्तर पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि देहरादून बासमती का उत्...