Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

एन.डी. तिवारी से हरीश रावत सरकार तक भर्ती विवादों की गूंज… राहुल गांधी, क्या जवाब है आपके पास?

Uncategorized
एन.डी. तिवारी से हरीश रावत सरकार तक भर्ती विवादों की गूंज... राहुल गांधी, क्या जवाब है आपके पास?       उत्तराखंड पूछता है... राहुल गांधी से कुछ सवाल! राहुल गांधी जी, देहरादून आने से पहले उत्तराखंड के युवाओं और जनता को पूरा सच भी बता दीजिए। उत्तराखंड पूछता है... एन.डी. तिवारी सरकार (2002–2007) के दौरान • दरोगा भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे। मामला इतना गंभीर था कि जांच CBI तक पहुंची। • पटवारी भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगे। एक ही परिवार के कई सदस्यों के चयन और लेन-देन के आरोपों के बाद भर्ती निरस्त करनी पड़ी। हरीश रावत सरकार (2014–2017) के दौरान • वर्ष 2016 की UKSSSC VPDO भर्ती परीक्षा विवादों में रही। बाद की जांच में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। • सिडकुल भर्...

मुख्यमंत्री धामी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया तथा बड़ी संख्या में लोगो...

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

Uncategorized
मंत्री सुबोध उनियाल ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान     उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर "हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज जनपद के मालदेवता, में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह विशिष्ट अतिथि तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मा0 वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं...

मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा शिविरों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।   'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-...

एक लाख पौधों का संकल्प, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का हरित दून अभियान

Uncategorized
  एक लाख पौधों का संकल्प, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का हरित दून अभियान     लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।   हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे में एमडीडीए का यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति...

मेडिकल के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू का बड़ा धमाका, विश्वस्तरीय शिक्षा की नई पहचान

Uncategorized
मेडिकल के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू का बड़ा धमाका, विश्वस्तरीय शिक्षा की नई पहचान     देहरादून। उत्तर भारत में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया गया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत मशीनों, उत्कृष्ट आईटी फैकल्टी और उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित यह भवन तकनीकी शिक्षा में विश्वविद्यालय की नई सोच और मजबूत संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. दुर्गेश पंत ने इंजीनियरिंग कॉलेज के विश्वस्तरीय इं...

धामी सरकार के विकास कार्यों की कांग्रेस विधायक ने की प्रशंसा, बोले– मेरी विधानसभा में हुआ सबसे ज्यादा विकास

Uncategorized
धामी सरकार के विकास कार्यों की कांग्रेस विधायक ने की प्रशंसा, बोले– मेरी विधानसभा में हुआ सबसे ज्यादा विकास     गोपेश्वर। चमोली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसकी सबसे बड़ी वजह रही बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला का मंच से मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ करना। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव होता है, लेकिन उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस विधायक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार सियासी बयानबाजी चल रही है। ऐसे में सार...

धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है धामी सरकार

Uncategorized
धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है धामी सरकार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल ₹ 155.36 करोड की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹ 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹ 41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण...

श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या के बीच राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सनातन संस्कृति पर मंथन

Uncategorized
श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या के बीच राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सनातन संस्कृति पर मंथन   अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलाधिपति व आध्यात्मिक गुरू डॉ० चिन्मय पंडया जी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की। देश के सबसे विशाल व प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संगठन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरू, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति डॉ० चिन्मय पंड्या जी ने सपरिवार श्री दरबार साहिब, पहुँचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व श्री झण्डा साहिब व श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, श्री दरबार साहिब में डॉ० पंड्या जी का गर्मजोशी व अत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ० चिन्मय पंडया जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्म एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों पर अपने विचार सा...

पीआरडी स्वयंसेवकों के कल्याण को समर्पित धामी सरकार, मंत्री रेखा आर्या ने लागू की नई मानदेय व्यवस्था

Uncategorized
पीआरडी स्वयंसेवकों के कल्याण को समर्पित धामी सरकार, मंत्री रेखा आर्या ने लागू की नई मानदेय व्यवस्था     उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान बीमार अथवा घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने वाले पीआरडी जवानों को उपचार अवधि में भी मानदेय मिलेगा।   युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जारी इस व्यवस्था से पीआरडी जवानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें इलाज के दौरान आय की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।   कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में सरक...