Monday, November 9News That Matters

Author: admin

धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं   

धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी का अल्टीमेटम, राज्य की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं     मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्रवाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सख्त लहजे में कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल माफ नहीं करेंगे। कहा कि आज के बाद ऐसे बयानों को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं अपने हृदय की बात सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों से भी कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड निर्माण का सपना हमारे आंदोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति और लोगों तक विकास की धारा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी उत्तराखंडवासी मिल जुल कर काम करें और उत्तराखंड को आगे बढ...
स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाये :धामी   

स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाये :धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाये :धामी     मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री जी ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा साथ ही, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के ल...
मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा   

मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा देहरादून 27 फरवरी। रेशम विभाग द्वारा 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी करेंगे। वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग की बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस रेशम कृषि मेले में शहतूती एवं ओक तसर रेशम उत्पादन में कार्यरत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लगभग 400 रेशम कृषक प्रतिभाग करेंगे। मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। रेशम मेले में एक रेशम तकनीकी प्रदर्शिनी भी आयोजित की जायेगी,...
पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी: महाराज

पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी: महाराज

Uncategorized
    पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी: महाराज     देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 126 पदों पर चयन के उपरांत गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह के दौरान उन्हें नियुक्ति सौंपे।   इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नव नियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसलिए दायित्व संभालने के बाद आप सभी अपनी-अपनी पंचायतों में अपने कर्तव्यों और द...
धामी सरकार में पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी   

धामी सरकार में पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  धामी सरकार में पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न अंग बनकर गाँवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। राज्य के समग्र विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है। गांवों के विकास में एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भ...
भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ता राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर,   

भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ता राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर,  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ता राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर, देहरादून 27 फरवरी, 2025(सू.वि.), माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल हर क्षेत्र पर तेजी से कार्य कर हैं, वहीं माइक्रोप्लान के तहत तैयार किए गए राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर से जंहा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आखर ज्ञान के साथ ही तकनीकि ज्ञान तथा संगीत एवं अन्य गतिविधि के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है । साधुराम इंटर कॉलेज में भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को अन्य बच्चों की भांति मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मॉडल इन्टेसिव केयर शैल्टर को युद्धस्तर विकसित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास को विकसित करने हेतु स्वंयसेवी, विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास में योगदान दिया जा रहा है। इन्टेस...
एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आपकी सरकार, उत्तराखंड
एसजीआरआरयू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। इस दौरान छात्रों ने भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथाओं का मंचन और गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। डीन डॉ. प्रीति तिवारी ने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "भगवान शिव त्याग, धैर्य, शक्ति और आत...
यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है : धामी   

यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर, भ्रह्म कालोनी एंव आरपी पब्लिक स्कूल, मेलघाट रोड में महाशिवरात्रि के अवसर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव दम्पतियों को आशीर्वाद व बधाई देते हुए उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोनों स्थानों पर कुल 50 जोड़ो विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने नव दम्पतियों को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। उन्हें भी एक अभिभावक के रूप में विवाह में शामिल होने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा खटीमा एक बगीचा है जिसमे सभी समुदाय के लोग प्रेम भाव से रहते हैं। यह एक लघु भारत का स्वर...
मुख्यमंत्री धामी से मिले न्यूजीलैंड के प्रोफेसर गैरी और प्रोफेसर निकोलस   

मुख्यमंत्री धामी से मिले न्यूजीलैंड के प्रोफेसर गैरी और प्रोफेसर निकोलस  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी से मिले न्यूजीलैंड के प्रोफेसर गैरी और प्रोफेसर निकोलस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को खटीमा में न्यूजीलैंड से आए डेलिगेशन ने शिष्टाचार भेंट की। ग़ौरतलब है कि प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी तथा न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर, काशीपुर के अंतर्गत भारत सरकार की ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मो का निरीक्षण व अध्ययन किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।...
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे पर चर्चा”

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे पर चर्चा”

Uncategorized
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे पर चर्चा"   देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।   उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद चंपावत स्थित बनवास में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में यूपी और उत्तराखंड के सिंचाई विभाग अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता क...