Monday, November 9News That Matters

Author: admin

पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी : जोशी      

पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी : जोशी    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी : जोशी     देहरादून, 02 अप्रैल। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से राजकीय उद्यान के बंद होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक उद्यान चौबटिया को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के तहत उपनिदेशक उद्यान चौबटिया ने अधीक्षक के साथ उद्यान का निरीक्षण किया और पर्यटकों की सुविधाओं को सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई। *राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू* - राजकीय उद्यान चौबटिया अब प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ...
माह दिसंबर में मा0 मुख्यमंत्री ने किया था दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग का शिलान्यास   

माह दिसंबर में मा0 मुख्यमंत्री ने किया था दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग का शिलान्यास  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  माह दिसंबर में मा0 मुख्यमंत्री ने किया था दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग का शिलान्यास     देहरादून। दिनांक 2 अप्रैल 2025, मा0 मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार करने में जुटे जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर देहरादून में आम जनमानस को सुगम सुव्यवस्थित सुविधा मुहैया कराने को लेकर जनपद के समस्त क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में *डीएम के brainchaild automated पार्किंग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार जल्द ही जनमानस को उसके शौगात मिलने जा रही है।* डीएम ने आधुनिक सुविधा से लैस दो ऑटोमेटेड पार्किंग बनाने का निर्णय लिया हैं। जो कि एक विकसित राज्य की महत्व पूर्ण उपलब्धि हैं। जहां बढ़ती हुई वाहनों की संख्या से पार्किंग की दबाव को दूर करने के लिए। डीएम ने ऑटोमेटिक पार्किंग की नई तरकीब निकली कि कम जगह पर अधिक वाहन आसानी से पार्क हो सकें। यही नहीं उन्...
प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा:पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड      

प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा:पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा:पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष 'सेवा, सुशासन और विकास' के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। ...
जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए : धामी   

जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए : धामी   वनों के संरक्षण के साथ वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कारगर उपाय किये जाएं। वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण एवं ईको -टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में वन विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन सम्पदाओं का बेहतर उपयोग के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजागार को बढ़ावा दिया जाए। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत वनाग्नि की रोकथाम के लिए प्...
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में 17 जगहों के नाम बदल डाले ,धामी का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है।   

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में 17 जगहों के नाम बदल डाले ,धामी का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है।  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में 17 जगहों के नाम बदल डाले ,धामी का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है।   मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद इन 17जगहों के नाम बदले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 17 जगहों के नाम बदल डाले सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें हरिद्वार जिले मे भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर,...
यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है : धामी   

यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान एवं अभिनंद समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में यूसीसी की ऐतिहासिक पहल को साकार करने में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक समान और न्यायसंगत कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरूआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे और परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वाहनों की फिटनेस जाँच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय न...
मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की      

मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना। देहरादून जनपद में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ। मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। फूड प्वाइजनिंग की वजह से कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मे...
एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत क्षेत्रीय हस्तशिल्प और विशेष उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत क्षेत्रीय हस्तशिल्प और विशेष उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

Uncategorized
  एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत क्षेत्रीय हस्तशिल्प और विशेष उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।   15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस नियमित रूप से 30 मार्च, 2025 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को (सप्ताह में चार दिन) टनकपुर से 18.20 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 18.45 बजे, पीलीभीत जं0 से 19.27 बजे, भोजीपुरा जं0 से 20.05 बजे, इज्जतनगर से 20.45 बजे, बरेली सिटी से 21.10 बजे, बरेली जं0 से 21.20 बजे, चन्दौसी से 23.30 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.45 बजे, गाजियाबाद से 03.20 बजे, दिल्ली जं0 से 04.40 बजे, दिल्ली कैण्ट से 05.17 बजे, गुड़गांव से 05.35 बजे, रेवाड़ी जं0 से 06.47 बजे, नारनौल से 07.58 बजे, नीम का थाना से 08.56 बजे, श्री माधोपुर से 09.25 बजे, रिंगस जं0 से 09.40 बजे, फुलेरा से 11.35 बजे, कि...
 इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही हमने लगभग सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है:जोशी

 इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही हमने लगभग सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है:जोशी

Uncategorized
    इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही हमने लगभग सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है:जोशी         राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान रोड शो के साथ-साथ 51 पंडितों द्वारा विधिवत स्वस्तिवाचन सहित 55 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 38 विभागों ने अपने स्टाल लगाए, जहाँ बड़ी संख्या में आमजन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ और जानकारी ली गयी।   देहरादून के सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मु...