Sunday, November 8News That Matters

Author: admin

धामी सरकार के प्रयासों से केदारनाथ यात्रा में दिखी सुगमता, 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे   

धामी सरकार के प्रयासों से केदारनाथ यात्रा में दिखी सुगमता, 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  धामी सरकार के प्रयासों से केदारनाथ यात्रा में दिखी सुगमता, 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे     देहरादून। सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। दो दिनों में ही 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। आज शनिवार को 25 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को यात्रा का श्रीगणेश होने पर 30 हजार 154 यात्री केदार धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। बेहतर यात्रा प्रबंधन को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार की सराहना की है। बता दें कि 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। दो मई को केदार धाम के कपाट...
श्री दरबार साहिब को बदनाम करने की साजिश, अमित तोमर पर 25 करोड़ का दावा

श्री दरबार साहिब को बदनाम करने की साजिश, अमित तोमर पर 25 करोड़ का दावा

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  श्री दरबार साहिब को बदनाम करने की साजिश, अमित तोमर पर 25 करोड़ का दावा देहरादून.श्री गुरू राम राय दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वाले अमित तोमर को कोर्ट से करारा झटका व तमाचा लगा है। माननीय कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से अमित तोमर के आपत्तिजनक, अशोभनीय पोस्ट पर रोक लगा दी है। श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक श्री मधुसुदन सेमवाल ने अमित तोमर पर पच्चीस करोड़ की मानहानि का दावा ठोक दिया है। अमित तोमर पिछले कुछ समय से अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर श्री दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहा था, और मनगढंत व झूठी अफ़वाह फैलाकर पैसे ऐंठना चाह रहा था। पहले उसने मातावाला बाग में पेड काटने का मुद्दा उठाया कि श्री मधुसूदन सेमवाल ने पेड़ कटवाये. इस आरोप को वन विभाग की टीम ने खारिज कर दिया और अब श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प...
मुख्यमंत्री धामी ने आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया   

मुख्यमंत्री धामी ने आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी और एक ...
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुड़की में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1518 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में रुड़की के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। दिनांक 03 मई 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की, विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रुड़की, विशिष्ट ...
पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत ने बीते वर्षों में जिस तीव्रता से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है : कमल बहादुर शाह      

पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत ने बीते वर्षों में जिस तीव्रता से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है : कमल बहादुर शाह    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत ने बीते वर्षों में जिस तीव्रता से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है : कमल बहादुर शाह   देहरादून, 03 मई। देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड एवं नेपाल के मध्य कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग पर आधारित बैठक एवं परिचर्चा कार्यक्रम को दोनों राज्यों के लिए सार्थक बताते हुए उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत और नेपाल की रिश्ता रोटी-बेटी का है। उन्होंने बाबा केदार और बाबा पशुपतिनाथ की बात करते हुए दोनों राष्ट्रों के बीच धार्मिक महत्तता को भी प्रकट किया। उन्होंने बताया कि राज्य के तराई व भावर क्षेत्र खाद्यान्न उत्पादन के लिए उपयुक्त हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में औद्यानिकी और सगंध पौधों की भारी संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि ...
जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा : डीएम    

जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा : डीएम   

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा : डीएम   देहरादून दिनांक 02 मई 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अधिग्रहण का लगभग 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे0 जमीन निकालकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी सुलझा दी है। इसी बीच डीएम ने प्रभावित परिवारोें का पूर्ण सत्यापन मुआवजा निर्धारण करवा चुके हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए इसके लिए अधिकारी गंभीरता से योजना पर आगे बढे। जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के विस्थापन कार्यों में तेजी लाने के ...
सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : धामी   

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिये कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उ...
मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी   

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नीक मुख्य सेवक भंडारा के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भोजन परोसा। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्य सेवक भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की एवं उनसे यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओ...
वीर आशाओं को डेंगू व मलेरिया नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान हेतु अतिरिक्त 1500 रुपये का विशेष बोनस दिया जाएगा।

वीर आशाओं को डेंगू व मलेरिया नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान हेतु अतिरिक्त 1500 रुपये का विशेष बोनस दिया जाएगा।

Uncategorized
वीर आशाओं को डेंगू व मलेरिया नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान हेतु अतिरिक्त 1500 रुपये का विशेष बोनस दिया जाएगा।               देहरादून दिनांक 02 मई 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में  दिए निर्देश पर  देहरादून नगर निगम में डेंगू रोकथाम में कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरो को नगर निगम के द्वारा डेंगु कार्यकाल मे 1500 रूपये प्रदान किये जा रहे है, उसी प्रकार ऋषिकेश नगर निगम की आशा कार्यकत्रियों को एवं आशा फैसिलिटेटरो को भी डेंगू कार्यकाल में 1500 रू0 प्रदान  करने के निर्देश। जिला अपनी ओर से समस्त आशाओं को 1500 रू0 तथा अच्छा कार्य करने वाली वीर आशाओं को 1555  जिले की ओर से अलग से दिए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर मुख...
चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता के लिए सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं : धामी   

चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता के लिए सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता के लिए सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं : धामी रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई। मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खुले। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है।...