Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड में खनन व्यवस्था सबसे सुदृढ़,पर्यावरणीय संतुलन के साथ खनन – धामी सरकार का दूरदर्शी दृष्टिकोण   

उत्तराखंड में खनन व्यवस्था सबसे सुदृढ़,पर्यावरणीय संतुलन के साथ खनन – धामी सरकार का दूरदर्शी दृष्टिकोण  

आपकी सरकार
  उत्तराखंड में खनन व्यवस्था सबसे सुदृढ़,पर्यावरणीय संतुलन के साथ खनन – धामी सरकार का दूरदर्शी दृष्टिकोण   खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index - SMRI) में उत्तराखंड ने ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता, सतत विकास और तकनीकी उन्नयन के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। केंद्रीय बजट 2025–26 में की गई घोषणा के अनुरूप तैयार किया गया यह सूचकांक देश के विभिन्न राज्यों का मूल्यांकन खनन सुधारों, नीतिगत पारदर्शिता, पर्यावरणीय संतुलन, खनिज अन्वेषण क्षमता और प्रशासनिक दक्षता जैसे अनेक मापदंडों के आधार पर करता है। इस सूचकांक में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान को ‘ए’ कैटेगरी में, गोवा, उत्तर प्रदेश और असम को ‘बी’ कैटेगरी में ...
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में परीक्षा हॉल निर्माण को मिली मंजूरी, ₹8.26 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया गया      

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में परीक्षा हॉल निर्माण को मिली मंजूरी, ₹8.26 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया गया    

आपकी सरकार
  राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में परीक्षा हॉल निर्माण को मिली मंजूरी, ₹8.26 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया गया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम के दौरान टनकपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन सहित कुल 15 महत्त्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में कुल ₹3630.89 लाख (लगभग ₹36.30 करोड़) की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, पेयजल, कानून व्यवस्था, पर्यटन और कल्याण जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना और जनता को सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। *09 योजनाओं का लोकार्पण — ₹938.33 लाख की लागत से* मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न विभागों की...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।  

आपकी सरकार, उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के छीनीगोठ में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” में प्रतिभाग कर महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमशीलता और पारंपरिक कौशल का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “महिलाओं की भागीदारी से ही ‘विकसित उत्तराखण्ड’ का सपना साकार होगा। राज्य सरकार महिलाओं को केवल सहयोग नहीं दे रही, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्सव स्थल पर लगे विभिन्न लाइव स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं के श्रम व कौशल को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। उन्होंने न केवल प्रदर्शनी देखी, बल्कि महिलाओं की गतिविधिय...
पिछले माह ही संगठित गिरोह को दबोचने हेतु जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में एफआईआर भी कराई थी दर्ज   

पिछले माह ही संगठित गिरोह को दबोचने हेतु जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में एफआईआर भी कराई थी दर्ज  

आपकी सरकार
  पिछले माह ही संगठित गिरोह को दबोचने हेतु जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में एफआईआर भी कराई थी दर्ज   जिले में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्याे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सीएमओ को राशन एवं आयुष्मान कार्डाे का शत प्रतिशत सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशन एवं आयुष्मान कार्ड जारी किए जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ से अपात्र आयुष्मान कार्ड के बारे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी ली। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सत्यापन अभियान को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्...
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।   

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।  

उत्तराखंड
  प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।   केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के उन वीर सपूतों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से...
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण      

मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा खटीमा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोलर प्रदर्शनी भी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचाय...
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है      

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण ...
बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!   

बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!  

उत्तराखंड
बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!   विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा शत्प्रतिशत् विकलांग है तथा 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष है उनकी आर्थिक स्थिति खराब है ऋण किस्त जमा नही कर सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बैंक ने व्यथित विधवा शोभा रा...
मुख्यमंत्री ने करनदीप के पिता को दिया संबल, बोले — बेटा जल्द वापस आए, ये मेरी प्राथमिकता है”   

मुख्यमंत्री ने करनदीप के पिता को दिया संबल, बोले — बेटा जल्द वापस आए, ये मेरी प्राथमिकता है”  

आपकी सरकार
  "मुख्यमंत्री ने करनदीप के पिता को दिया संबल, बोले — बेटा जल्द वापस आए, ये मेरी प्राथमिकता है" "मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत उत्तराखंड निवासी श्री करनदीप सिंह राणा के लापता होने के समाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज श्री करनदीप सिंह राणा के पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में है। उन्होंने कहा कि करनदीप जी की सुरक्षा और शीघ्र सुरक्षित वापसी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि उन्होंने स्वयं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई और आवश्यक सहयोग के लिए वार्ता करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रा...
चम्पावत मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मैं सभी लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा : धामी   

चम्पावत मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मैं सभी लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा : धामी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  चम्पावत मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मैं सभी लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का सड़क मार्ग से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत से टनकपुर तक भ्रमण करते हुए ग्रामीण इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और बस्तियां में रुककर ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याएँ समझीं। हर पड़ाव पर पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने माताओं द्वारा उनके हाथों में दिए गए फूलों और आशीर्वाद को बड़े स्नेहपूर्वक स्वीकार कर सभी फूलों को अपने साथ ले गये। ग्राम अमोड़ी, चल्थी, सूखीढांग में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उपस्थित बच्चों स...