Sunday, November 22News That Matters

प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने राहत-बचाव तंत्र को किया अलर्ट



प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने राहत-बचाव तंत्र को किया अलर्ट

 

उत्तराखंड में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश दिए हैं*। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को *पूरी तरह सतर्क रहने के साथ SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं*

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए *देहरादून जिले सहित राज्य के कई जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है* जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से भी मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है*। उन्होंने कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और पर्यटक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *