श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच हुए एमओयू से दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा के अवसर होंगे मजबूत
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि इस केंद्र के खुलने का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के ...
