मुख्यमंत्री धामी के विजन से सौर ऊर्जा क्रांति की ओर बढ़ा उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
मुख्यमंत्री धामी के विजन से सौर ऊर्जा क्रांति की ओर बढ़ा उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्धन एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एक साथ चार पुरस्कार प्राप्त हुए।
आज नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया।
उत्तराखण्ड की ओर से यह पुरस्कार उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोर...
