मोदी जी का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री धामी
मोदी जी का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री धामी
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी संबोधन को सुना।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्...
