मोदी के 12 वर्षों में हर वर्ग के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव : धामी
मोदी के 12 वर्षों में हर वर्ग के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव : धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
