मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी गोवा आधारित कंपनी नारियल एवं अन्य वनस्पति तेलों के उत्पादन में अग्रणी है
मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी गोवा आधारित कंपनी नारियल एवं अन्य वनस्पति तेलों के उत्पादन में अग्रणी है
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की।
इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश म...