
मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं…अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश…
मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं...अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश...
अधिकांश जन समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर ही किया निस्तारण..
जन शिकायतों पर हुई कार्यवाही का मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे फीडबैक..
कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौ...