
मुख्यमंत्री धामी ने सेहतपुर, फरीदाबाद (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री धामी ने सेहतपुर, फरीदाबाद (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार करने के लिए तड़प रही है : मुख्यमंत्री धामी
60 सालों तक कांग्रेस के तुष्टिकरण ने देश के विकास को रोका : मुख्यमंत्री धामी
कमल के फूल पर गया एक-एक वोट भ्रष्टाचारी विपक्षियों पर चोट करेगा और इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेहतपुर, फरीदाबाद (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए जनता से 25 मई को श्री कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ...