मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए एमएसएमई अवस्थापना विकास मद से 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए एमएसएमई अवस्थापना विकास मद से 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ पार्किंग, सामुदायिक भवनों के निर्माण, विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास आदि के लिए 44.64 करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (एनएलआरएमपी) विषयक कार्यशाला में एनडीएमए द्वारा सम्भावित जोखिम संवेदनशील भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण हेतु प्रथम किश्त के रूप में ₹ 1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत क...