Monday, November 23News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री धामी ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद नैनीताल के बिन्दुखत्ता में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. मेहरा के परिजनों को सम्मानित किया तथा उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने बिन्दुखत्ता में कम से कम एक हजार लोगों की बैठक क्षमता वाले सांस्कृतिक सभागार के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के पै...